बठिंडा में जवानों पर हए हमले का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला, मामला गरमाया
बठिंडा स्थित सेना की छावनी पर बुधवार को सुबह 4:35 पर ऑफिसर मेस के पास 80 मीडियम रेजिमेंट की आर्टिलरी यूनिट की बैरक में सो रहे चार जवानों दो अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। 24 घंटे बाद भी अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। आर्मी की तरफ से सर्च अभियान चलाया जा रहा है , स्कूल बंद करा दिए गए हैं लोगों को घर से ना निकलने की सलाह दी गयी है।
सो रहे आर्मी जवानों को निशाना बनाया
बठिंडा स्थित सेना की छावनी में बुधवार सुबह 4:35 पर मेस के पास बैरक में सो रहे 80 मीडियम रेजिमेंट की आर्टिलरी यूनिट जवानों पर दो अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियों और कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। जांच में घटना स्थल से इंसास राइफल की गोलियों के खोल मिले थे। सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान ने कहा है कि पास के जंगल से इंसास राइफल भी बरामद हुयी है, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है जिससे पता लग सके कि हत्या इसी राइफल चली गोलियों से हुयी थी।
मृतकों की पहचान सागर बन्ने (25), कमलेश आर (24), योगेश कुमार जे (24) और संतोष आर नागराल (25) के रूप में हुयी है। सेना और पंजाब पुलिस की सयुक्त जांच चल रही है। सेना ने दो अज्ञात हमलावरों पर हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।
वहीं चार जवानों की हत्या के बाद आर्मी स्टेशन में एक और जवान की मौत गोली लगने से हो गयी जिसका इन चार हत्याओं से कोई सम्बन्ध नहीं है। बताया जा रहा है कि सर्विस हथियार की गलती गोली लगने से जवान की मौत हुयी।

