Headlines

दिल्ली में आईपीएल मैच के दौरानदिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम बना कुश्ती का अखाडा

आईपीएल मैचों को लेकर क्रिकेट के फेन्स में जबरदस्त क्रेज रहता है। अब तक हुए सभी आईपीएल मैचों में स्टेडियम फुल रहे हैं। लोगों में आईपीएल के लिए इतना   है कि लोग रिकॉर्ड संख्या में इन मैचों और अपनी पसंदीदा टीम को खेलते हुए देखने के लिए स्टेडियम में पहुंच रहे हैं। लेकिन कभी कभी लोग अपनी पसंदीदा टीम और खिलाडी का सपोर्ट करते हुए इतने भावुक  जाते है कि लड़ाई कर बैठते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक विडिओ वायरल हो रहा है जिसमे फैंस के बीच जम कर लात घूंसे चल रहे हैं। यह विडिओ कल दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए दिल्ली कैपिटल्स और हैदराबाद सनराइज मैच की है जहाँ स्टेडियम में कुछ फैंस के बीच जम कर लड़ाई हुयी।

विडिओ में कुछ लोगों के हाथ में दिल्ली कैपिटल्स का झंडा दिखाई दे रहा है। मैच के दौरान कुछ लोग आपस में भिड़ गए। लेकिन यह पता नहीं चला की लड़ाई आखिर किस बात पर हुयी। बाद  लोगों ने बीच में आकर लड़ाई को शांत कराया। इस लड़ाई का विडिओ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मैच की बात करें तो कल शनिवार को  मैच में दिल्ली कैपिटल्स को सनराइज हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स के होम ग्राउंड पर 9 रन से हरा दिया। दिल्ली को आईपीएल के 16 वें सीजन में दिल्ली की यह छठी हार है। कल के मैच में सनराइज हैदराबाद ने  बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 197 रन बनाये। सनराइज की तरफ से अभिषेक शर्मा ने 36 गेंदों पर 67 रन और हेनरिच क्लासेन ने 27 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली।

मिचेल मार्श ने चार विकेट लिए। इसके जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 6 विकेट गवां कर 188 रन ही बना पायी। फिलिप साल्ट ने 35 गेंदों पर 63 रन और मिचेल मार्श ने 39 गेंदों पर 63  की पारी खेली। मिचेल मार्श को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *