Headlines

ओडिशा के बालासोर जिले में कोरोमंडल एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे, 2004 के बाद सबसे बड़ा ट्रेन हादसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ओडिशा के बालासोर जिले के बहानागा रेलवे स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरने के कारण ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। यह हादसा शुक्रवार शाम को हुआ। इस हादसे में 50 से ज्यादा यात्रियों के मौत की खबर है। वहीं 200 से ज्यादा यात्रियों के जख्मी होने की खबर है। ओडिशा के चीफ सेक्रेटरी ने बताया कि 132 जख्मी यात्रियों को सोरो और गोपालपुर की सीएचसी में शिफ्ट किया गया है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को रेफर किया जायेगा जिससे उनकी अच्छी तरह से देखभाल हो सके। चीफ सेक्रेटरी ने आगे बताया कि जख्मी यात्रियों की संख्या ज्यादा होने के कारण एम्बुलेंस के साथ बसों को भी लगाया गया है।

बचाव अभियान के लिए टीमें मौके पर पहुंच गयी हैं। एसडीआरएफ की टीमें भी मौके पर पहुंच गयी हैं। अधिकारीयों के मुताबिक यह हादसा शुक्रवार शाम 7.30 बजे बहानागा बाजार स्टेशन के पास हुआ।

रात भर से जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

बालासोर में हुए इस ट्रेन हादसे में स्थानीय लोग और रेस्क्यू टीम के जवान बोगियों के अंदर फसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। रेलवे, दमकल और स्थानीय पुलिस प्रशासन के जवान रात भर से बोगियों में फसे लोगों को निकालकर कर अस्पताल पहुंचाते रहे। सूत्रों के अनुसार पिछले 12 घंटे के चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद अभी भी लोगों के दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन में फसे होने की उम्मीद है।

ओडिशा ट्रेन हादसे पर पीएम मोदी एक्शन में

ओडिशा ट्रेन हादसे पर पीएम मोदी एक्शन में आ गए है। उन्होंने इस सिलसिले में एक बैठक बुलाई है। उन्होंने अब के राहत बचाव की जानकारी ली। इस बैठक के बाद पीएम मोदी ओडिशा जायेंगे। और वहां की स्थिति का जायजा लेंगे। उसके बाद घायलों से मिलने अस्पताल जायेंगे। केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव और राज्य के सीएम नवीन पटनायक आज सुबह घटनास्थल का दौरा कर चुके हैं। वहीं केंद्रीय रेलमंत्री ने घटना के उच्च स्तरीय स्वतंत्र जाँच के आदेश दिए हैं।

रेलवे ने जारी किये इमेरजेंसी नंबर

भारतीय रेलवे ने फसे यात्रियों के परिजनों के मदद के लिए इमरजेंसी नंबर जारी कर दिए हैं। किसी भी परिवार को अपने परिवार के यात्री की जानकारी चाहिए तो वह इन नंबर पर +91 6782 262 286 ,8972073925, 9332392339, 8249591559 7978418322 और 9903370746 पर संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *