Headlines

बिहार में पार्षद के पति ने युवती द्वारा कर्ज के पैसे ना लौटाने पर किया रेप

बिहार के मुजफ्फरपुर में युवती द्वारा कर्ज के पैसे ना लौटने पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी वार्ड पार्षद का पति बताया जा रहा है। वही जब युवती मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने में गयी तो दरोगा ने उसके साथ बदतमीजी की और कहा जब दुष्कर्म मर्जी से हुआ तो रिपोर्ट क्यों।

इस मामले को लेकर युवती ने बताया कि उसने पार्षद के पति से एक लाख रुपये का कर्जा लिया था। जिस की कुछ किस्तें वह समय पर नहीं चूका पायी। जिसे लेकर पार्षद पति उसे परेशान किया करता था। युवती ने आगे बताया कि 4 मई की रात को पार्षद पति का फ़ोन आया तो उसने कहा कि उसे पैसे को लेकर कुछ बात करनी है, वह आकर उससे मिले। जिसके बाद युवती उसे पैसे देने चली गयी। पार्षद पति ने उसे कुछ देर बैठ कर इन्तजार करने को कहा। और उसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ शराब पीने लगा। शराब पीने के बाद उसके दोस्त चले गए। युवती ने बताया कि उसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही पीड़िता को धमकी दी कि अगर किसी को कुछ भी बताया तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। उसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत महिला थाने में कि जहाँ दरोगा ने बदसलूकी करते हुए कहा कि दुष्कर्म मर्जी से हुआ तो उसकी एफआईआर क्यू।

जिसके बाद पीड़िता ने सिटी एसपी अमरेंद्र प्रताप सिंह और नगर डीएसपी राघव दयाल से घटना की शिकायत की। जिसके बाद अधिकारी के निर्देश पर महिला पुलिस ने घटना की जांच शुरू की। वही इस मामले को लेकर पार्षद  के पति का कहना है कि महिला उसके पैसे हड़पना चाहती है। जिसकी वजह से उसके ऊपर झूठा आरोप लगा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *