Headlines

जयपुर मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में हुयी ताबड़तोड़ फायरिंग, फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, फायरिंग में चार लोगों की मौत

आज 31 जुलाई को जयपुर मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में ताबड़तोड़ फायरिंग हुयी। इस फायरिंग में चार लोगों की मौत हुयी। फायरिंग में मरने वालों में एक एएसआई और तीन यात्री शामिल हैं। घटना सुबह 5 बजे महाराष्ट्र के पालघर और दहिसर के बीच की है। फायरिंग करने वाला आरोपी आरपीएफ का कांस्टेबल है। जिसे मीरा रोड के नजदीक पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी कांस्टेबल मानसिक तनाव से ग्रसित था। फायरिंग की वजह का अभी तक पता नहीं लग सका है।

फायरिंग के बाद ट्रेन से कूदा आरोपी

पश्चिमी रेलवे ने वयान दिया है कि पालघर स्टेशन पार करने के बाद आरपीएफ के एक कांस्टेबल ने चलती जयपुर मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी में एक एएसआई और तीन यात्रियों की गोली लगने से मौत हो गयी। इसके बाद दहिसर स्टेशन के पास आरोपी कांस्टेबल ट्रेन के बाहर कूद गया। आरोपी कांस्टेबल को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार जयपुर मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12956 में सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर ट्रेन कोच बी5 में गोलीबारी हुयी। यह ट्रेन जयपुर स्टेशन से दिन में 2 बजे चलती है, दूसरे दिन सुबह 6.55 पर मुंबई सेंट्रल पहुँचती है। फायरिंग में जान गबाने वाले एएसआई का नाम टीका राम है।

जानकारी मिली है कि ट्रेन में कांस्टेबल चेतन और एएसआई टीका राम के बीच झगड़ा हुआ। अपने सीनियर से झगड़ा होने पर चेतन ने फायरिंग कर दी। ट्रेन में फायरिंग होने से कोहराम मच गया। ट्रेन से कूदने की वजह से कुछ यात्री घायल भी हो गए। सूत्रों से पता चला है कि चेतन अपने ट्रांसफर के चलते गुस्से में था। इसके साथ वह पारिवारिक तनाव में भी था। बोरिवली में ट्रेन से मृतकों के शवों को उतार कर ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *