Headlines

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पीएम मोदी और सीएम योगी पर बोला हमला, कहा जो पीएम लाल किले से झूठ बोले उसे वोट मत दो

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर एक बार फिर से निशाना साधा है। लखनऊ से चित्रकूट जाते हुए रायबरेली के बछरांवा और गुरुबख्शगंज कस्बे में कार्यकर्ताओं का हुजूम देखकर अखिलेश यादव रुक गए। इस दौरान सपा के कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहना कर अखिलेश का स्वागत किया। वही गुरुबख्शगंज चौराहे पर नुक्कड़ सभा में बोलते हुए अखिलेश यादव ने पीएम मोदी को झूठा कहा और सीएम योगी को किसानों के नुकसान का जिम्मेदार ठहराया। इसके साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को वोट न देने की अपील की।

अखिलेश यादव बुधवार को सड़क मार्ग से बछरांवा होते हुए चित्रकूट में कार्यकर्ताओं के एक कार्यक्रम में सम्मलित होने के लिए जा रहे थे। इसी बीच बछरांवा और गुरुबख्शगंज में कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का फूलमालाओं और गुलदस्तों से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं का हुजूम देखते हुए अखिलेश यादव ने मंच से बोलते हुए कहा जो पीएम लाल किले से झूठ बोले उसे एक भी वोट मत देना। ये सब बातें हमें याद रखनी चाहिए। पीएम ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था बताइये किन किसानों की आय दोगुनी हुयी है। समय पर बारिश न होने और अत्यधिक बारिश होने से जो किसानों का नुकसान हुआ है उसकी भरपाई नहीं की गयी।

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि हाँ कुछ किसानो को फायदा हुआ होगा , जिन्होंने टमाटर की फसल लगायी है। महंगाई कितनी बढ़ गयी है हमें नहीं पता कि आपके यहाँ टमाटर का रेट क्या है। महंगाई का स्टार कहाँ पहुंच गया। हमारे बाबा मुख्यमंत्री विधानसभा में कह रहे हैं कि टमाटर का रेट बढ़ने से किसान भाइयों का फायदा हुआ है। अब आप किसान भाइयो, माताओं और बहनों बताइये कि लालगंज और गुरुबख्शगंज में कितने किसानों को फायदा हुआ है। जब आपके यहाँ टमाटर होगा तो कितना सस्ता बिकेगा। अखिलेश यादव ने कहा कि ये लोग झूठ बोलते हैं। इन्हे वोट बिल्कुल मत देना। इसके बाद उनका काफिला चित्रकूट के लिए निकल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *