Headlines

एशिया कप के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ मोहम्मद सिराज ने रचा इतिहास, मात्र 16 गेंदों में लिए पांच विकेट

रविवार को खेले गए एशिया कप 2023 के फाइनल मैच में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इतिहास रच डाला। सिराज ने अपनी घातक गेंदबाजी से अकेले ही श्रीलंकाई बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने मात्र 16 गेंदों में श्रीलंका के पांच विकेट लेकर इतिहास रच दिया। इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में ऐसा सिर्फ दूसरी बार हुआ है।

एक ओवर में चार विकेट लेने वाले पहले भारतीय बॉलर बने

एशिया कप के फाइनल मैच में मोहम्मद सिराज ने एक ओवर में चार विकेट लेकर इतिहास रच दिया है। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय गेंदबाज बने हैं। वहीँ विश्व के दूसरे गेंदबाज हैं। इससे पहले यह कारनामा श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने एक ओवर में चार विकेट लेकर किया था।

वनडे क्रिकेट में पहली बार लिए पांच विकेट

श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के फाइनल मैच में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कमाल कर दिया। उन्होंने पहली बार वनडे क्रिकेट में पांच विकेट लिए। फाइनल मैच में सिराज ने पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, सदीरा समराविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा और दसुन शनाका को पवेलयिन भेजा। सिराज ने 21 रन देकर 6 विकेट लिए।

इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा

श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में सिराज ने इतिहास रच दिया। सिराज ने सिर्फ 16 गेंदों में ही पांच विकेट ले डाले। इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार ऐसा हुआ है। इससे पहले श्रीलंका के पूर्व महान तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ 16 गेंदों में पांच विकेट चटकाए थे। अब सिराज ने वास के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इस तरह सिराज सबसे तेज पांच विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *