Headlines

भाजयुमो की नई राष्ट्रीय टीम घोषित: सात उपाध्यक्ष और तीन महामंत्री नियुक्त, देखें पूरी सूची

भारतीय जनता युवा मोर्चा

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर 2026 | न्यूज़ क्रिटिक डेस्क

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं अन्य दायित्वों पर नियुक्तियों की सूची जारी की गई है। भाजपा के केंद्रीय कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आदेशानुसार ये नियुक्तियाँ की गई हैं। सभी नियुक्तियाँ तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

सूची में सात राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, तीन राष्ट्रीय महामंत्री और सात राष्ट्रीय मंत्री बनाए गए हैं। इसके साथ कोषाध्यक्ष, कार्यालय, नीति एवं शोध, मीडिया और सोशल मीडिया से जुड़ी जिम्मेदारियाँ भी सौंपी गई हैं।

सात नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में जम्मू एवं कश्मीर से विधायक शगुन परिहार, उत्तर प्रदेश से निखिल मणि तिवारी, नागालैंड से अरविंद दमानी, तेलंगाना से मालोथ कोमली नाइक, बिहार से राज राजेंद्र सिंह, पश्चिम बंगाल से विधायक सौमेन करफा और छत्तीसगढ़ से भूपेंद्र नाग शामिल हैं।

तीन राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त

ओडिशा की अर्पिता अपराजिता बडजेना, उत्तर प्रदेश के हर्ष वर्धन सिंह और आंध्र प्रदेश के मित्त वामशी कृष्णा को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।

मध्य प्रदेश के आशीष झाला बने राष्ट्रीय मंत्री

राष्ट्रीय मंत्रियों की सूची में असम के बिस्वजीत खौंड, मध्य प्रदेश के आशीष झाला, महाराष्ट्र की सयाली रघुनाथ कुलकर्णी, राजस्थान के हिमांशु शर्मा, पंजाब के सरदार अरमानजोत बरार, झारखंड के अमन यादव और बिहार के राहुल झा शामिल हैं।

कोष और कार्यालय की जिम्मेदारियाँ भी तय

उत्तर प्रदेश के विनीत वत्स त्यागी को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और राजस्थान के देवव्रत सिंह राजावत को राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गुजरात के ध्रुव पंडित राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी तथा दिल्ली के मोहित सोनी राष्ट्रीय कार्यालय सह-प्रभारी होंगे।

नीति एवं शोध विभाग में नियुक्तियाँ

तेलंगाना की अखिला बंदम को नीति एवं शोध प्रभारी बनाया गया है। गुजरात के रंगम त्रिवेदी, तेलंगाना के कमल मदीशेट्टी और हरियाणा की डॉ. रमा बल्हारा को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

मीडिया और सोशल मीडिया की टीम घोषित

बिहार के हिमांशु यादव को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। दिल्ली की शिवानी सिंह, हिमाचल प्रदेश के अतुल ठाकुर और दिल्ली के विशु बसोया मीडिया सह-प्रभारी बनाए गए हैं।

दिल्ली की अपूर्वा सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी तथा बिहार के मानवेंद्र चौहान को सोशल मीडिया सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह सूची भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद डॉ. हेमांग जोशी के हस्ताक्षर से जारी की गई है।

स्रोत: भाजपा केंद्रीय कार्यालय की 20 अक्टूबर 2026 की प्रेस विज्ञप्ति।

NEWS CRITIC | Truth Beyond Headlines
www.newscritic.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *