बिहार के पटना में ख़त्म हुयी सभी विपक्षी दलों की महाबैठक, बैठक के बाद नेताओं ने क्या क्या कहा
बिहार के पटना में विपक्षी एकता की महाबैठक ख़त्म हो चुकी है। इस महाबैठक में 15 दलों के 30 नेताओं ने भाग लिया। इस बैठक का मुख्य मुद्दा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ रणनीति पर मंथन करना था। विपक्षी दलों का यह महामंथन करीब 4 घंटे तक चला। यह बैठक बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के आवास पर हुयी। बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस बैठक की मेजबानी की।
बैठक के बाद एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा कि हम और उद्धव ठाकरे पिछले 25 सालों से एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन अब हम सब कुछ भूल कर साथ आये हैं। नितीश कुमार ने कहा कि अब हम सब साथ रहेंगे। हम बीजेपी को 100 सीटों पर ही रोकेंगे, हम सब साथ रहे तो बीजेपी को जरूर पराजित करेंगे।
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने कहा कि देश को बचने के लिए कांग्रेस बलिदान देने को तैयार है। विपक्ष की बैठक की सबसे बड़ी बात तो हम सब साथ हैं। विपक्षी दलों की अगली बैठक शिमला में होगी। इसकी तारीख का जल्द ही ऐलान कर दिया जायेगा।
बैठक में शामिल नेता
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व सांसद राहुल गाँधी, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, एनसीपी चीफ शरद पवार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, उमर अब्दुल्ला, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता मेहबूबा मुफ़्ती, माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी समेत कई दिग्गज नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया।

