देश में बारिश से नदियां उफान पर, उत्तरी भारत में बारिश से हाहाकार, बाढ़ और भूस्खलन से लोगो का जीवन अस्त व्यस्त
पुरे देश में हो रही बारिश से मानव जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। राजधानी दिल्ली में आज से ऑरेंज अलर्ट कर दिया गया है। स्कूलों की छुट्टी कर दी गयी है। पिछले 24 घंटे में हुयी बारिश से कई इमारतें ढह गयी हैं। सांसदों के घर तक में पानी घुस गया है। गुरुग्राम गाज़ियाबाद में भी स्कूलों की छुट्टियां कर दी गयी हैं। गुरुग्राम में भारी बारिश के कारण लोगो का हाल बेहाल हो गया है। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके चलते उत्तराखंड के कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के स्कूलों की छुट्टियां कर दी गयी हैं। उत्तरकाशी और देहरादून में 10 जुलाई, उधमसिंह नगर में 10 और 11 जुलाई, अल्मोड़ा में 10 से 12 जुलाई और नैनीताल में 10 से 13 जुलाई तक का अवकाश घोषित कर दिया गया है।
दिल्ली से लेकर हिमाचल तक बारिश ने बरपाया कहर
पिछले दो दिनों की बारिश ने उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाको में लोगो की मुश्किलें बड़ा दी हैं। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में अलग अलग हादसों में अब तक 19 लोगो की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा तबाही हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हुयी है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली और मंडी में कई जगह भूस्खलन की घटनाएं हुयी है , जिससे चंडीगढ़ मनाली हाइवे का एक हिस्सा भी बह गया। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण 700 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। तीन नेशनल हाइवेज़ पर भी ट्रैफिक रोकना पड़ा है। हिमाचल प्रदेश में बिजली का संकट भी खड़ा हो गया है। बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश के 1800 बिजली के ट्रांसफार्मर भी ठप पड गए हैं। भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में स्कूलों की छुट्टी कर दी गयी है। मौसम विभाग द्वारा चंपा, कांगड़ा, मंडी, उना, हमीरपुर और विलासपुर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर लोगो को सावधान रहने को कहा गया है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में भूस्खलन और बाढ़ की आशंका भी जतायी है। शिमला, सोलन और सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
हरियाणा से यमुना में छोड़ा गया एक लाख क्यूसेक पानी
दिल्ली सरकार ने हरियाणा द्वारा हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के बाद रविवार को बाढ़ की चेतावनी जारी की। सिचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने एक आदेश में कहा कि शाम चार बजे हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 1,05,453 क्यूसेक पानी चोदे जाने के चलते पहली चेतावनी जारी की गयी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कौशल्या बाँध में वर्षा के कारण जलस्तर बहुत बढ़ गया है।

