May 17, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

दरभंगा एम्स को लेकर राजनीती, सीएम नितीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर कसा तंज

एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने दरभंगा एम्स को लेकर वयान दिया कि दरभंगा एम्स बन गया है। पीएम के इस वयान के बाद से दरभंगा एम्स को लेकर राजनीती शुरू हो गयी है। इस को लेकर जमकर आरोप प्रत्यारोप लग रहे हैं। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने सोमवार को प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हम बिहार में जगह जगह पर मेडिकल कॉलेज बनवा रहे हैं। पहले एम्स पटना में आया और अब दूसरा एम्स दरभंगा में हो। यह हमारी इच्छा थी। पहले बिहार में छः मेडिकल कॉलेज थे और अब 11 हैं। हम इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

तेजस्वी यादव का पीएम पर तंज

पीएम मोदी के वयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पीएम पर तंज कसते हुए ट्वीट किया “आज प्रधानमंत्री जी दरभंगा में एम्स खुलवाने का झूठा श्रेय ले रहे हैं। वस्तुस्थिति ये है कि बिहार सरकार ने निःशुल्क 151 एकड़ जमीन केंद्र को इसकी स्थापना के लिए दिया है और साथ ही 250 करोड़ से अधिक मिट्टी भराई के लिए आवंटित किया, लेकिन दुर्भाग्यवश राजनीति करते हुए केंद्र ने प्रस्तावित एम्स के निर्माण को स्वीकृति नहीं दी। प्रधानमंत्री से देश कम से कम सत्य और तथ्य की अपेक्षा करता है लेकिन उन्होंने सफेद झूठ बोला।”

दरभंगा एम्स को लेकर बिहार सरकार और केंद्र सरकार आमने सामने

तेजस्वी यादव के ट्वीट का जवाब देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि मोदी सरकार विकास में राजनीती नहीं करती बल्कि विकास की राजनीती करती है। हमारी नियत साफ़ है। दरभंगा एम्स की अनुमति केंद्र सरकार ने 19 सितम्बर 2020 को दी थी। इसके बाद बिहार सरकार ने पहली जमीन 3 नवंबर 2021 को दी। इसके बाद आप सरकार में आये और 30 अप्रैल 2023 को आपने यह जगह बदल दी। इस समय बिहार में दरभंगा एम्स को लेकर खूब राजनीती हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *