Headlines

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी20 के स्पेशल डिनर में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचेंगे

Spread the love

देश की राजधानी दिल्ली पूरी तरह से तैयार है जी20 समिट में शामिल देशों के राष्ट्राध्यक्षों के स्वागत के लिए। देश की राजधानी दिल्ली में होने जा रहे जी20 समिट के लिए मंच तैयार हो चुका है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी20 समिट के स्पेशल डिनर में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं।

इससे पहले भारत बनाम इंडिया को लेकर काफी घमासान हो चुका है। दरअसल मामला यह था कि राष्ट्रपति भवन से 9 सितम्बर को होने वाले जी20 स्पेशल डिनर के लिए सामान्य प्रेसिंडेंट ऑफ़ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ़ भारत के नाम से निमंत्रण पत्र भेजा गया है। इसको लेकर केंद्र सरकार को विपक्ष के नेता घेर रहे हैं। भारत और इंडिया के बीच मचे घमासान के बीच नितीश कुमार का दिल्ली जाने का कार्यक्रम बना है। नितीश कुमार कल शनिवार को दिल्ली जायेंगे।

इंडिया शब्द को लेकर बिहार में हुयी खूब राजनीती

जेडीयू के राष्ट्रिय अध्यक्ष ललन सिंह ने इंडिया शब्द को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि ये लोग घबराए हुए हैं। ‘इंडिया’ शब्द से इन लोगों की घबराहट साफ दिख रही है। यह लोग हताशा में हैं इसलिए नाम बदलेंगे, नाम बदलने से क्या होगा? इस देश की जनता में उनके खिलाफ अविश्वास है उसको कहां से मिटाएंगे? ड्रामा जितना करना है करते रहें।

बता दें कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सभी विपक्षी दलों ने मिलकर एक महागठबंधन बनाया है जिसका नाम उन्होंने इंडिया रखा है। तभी से इंडिया शब्द को लेकर राजनीती शुरू हो गयी है। इंडिया शब्द को लेकर बयानबाजी हो रही थी कि इसी बीच राष्ट्रपति भवन से जी20 रात्रिभोज के लिए प्रेसिडेंट ऑफ़ भारत के नाम से निमंत्रण पत्र भेजा गया। जिसको लेकर एक और नयी बहस छिड़ गयी।

आज दिल्ली पहुंचेंगे कई देशो के राष्ट्राध्यक्ष

दिल्ली में हो रहे जी20 समिट को लेकर विदेशी मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक समेत कई राष्ट्रों के प्रमुख आज दिल्ली पहुंचेंगे। उनके स्वागत के लिए केंद्र सरकार के राज्य मंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *