Headlines

कनाडा के खिलाफ तीन दिन में भारत सरकार ने लिए तीन फैसले, कनाडा के खिलाफ भारत सरकार का सख्त रुख

Spread the love

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने भारत के ऊपर खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था। जब से भारत और कनाडा के बीच तनाव चरम पर है। इस विवाद के चलते भारत सरकार ने कनाडाई नागरिकों के लिए वीजा सेवा को निलंबित कर दिया है। कनाडा में बीएलएस इंडिया भारत के लिए वीजा प्रदान करती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक बीएलएस इंडिया वीजा एप्लीकेशन सेंटर ने भारतीय मिशन की ओर से जारी नोटिस का हवाला देते हुए कहा है कि कनाडा में भारतीय वीजा से सम्बंधित सेवाएं अगली सूचना तक निलंबित कर दी गयी हैं। नोटिस में आगे कहा गया है कि ऑपरेशनल कारणों से 21 सितंबर 2023 से भारतीय वीजा सेवाओं को अगली सूचना तक निलंबित किया जाता है। आगे की अपडेट के लिए बीएलएस इंडिया की वेबसाइट पर विजिट करें।

तीन दिन तीन एक्शन

भारत सरकार ने कनाडा पर अपना रुख सख्त करते हुए तीन दिन में कनाडा के खिलाफ तीन एक्शन लिए हैं। कनाडा ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या में भारत के शामिल होने का आरोप लगाते हुए सोमवार को भारत के एक वरिष्ठ राजनयिक को निष्कासित करने का आदेश दिया। तो भारत ने भी जैसे को तैसा नीति के तहत कनाडा के वरिष्ठ डिप्लोमैट को पांच दिन के अंदर कनाडा वापिस जाने का आदेश दिया। मंगलवार को कनाडा ने भारत को कनाडाई नागरिकों के लिए असुरक्षित बताते हुए एक एडवाइजरी जारी की थी और अपने नागरिकों को सुरक्षित रहने को कहा। जिसके जवाब में भारत सरकार ने कनाडा में रह रहे अपने नागरिकों और जाने की सोच रहे नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी कर दी। इसके साथ ही आज भारत सरकार ने कनाडाई नागरिकों के लिए भारत के वीजा पर रोक लगा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *