राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने राज्य में तीन नए जिले बनाने की घोषणा विधानसभा चुनाव से पहले की
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में तीन नए जिले बनाने की घोषणा की है। उन्होंने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पर लिखा, “जनता की मांग और उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसा के अनुसार राजस्थान में तीन नए जिले और बनाए जाएंगे। इनमें मालपुरा, सुजानगढ़ और कुचामन सिटी शामिल होगा। सीएम गहलोत की घोषणा के बाद राजस्थान अब 53 जिलों वाला प्रदेश होगा। सीएम ने कहा कि आगे भी उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों के मुताबिक सीमांकन आदि परेशानियों को दूर किया जाता रहेगा”।
इससे पहले 19 नए जिले बनाये
मुख्यमंत्री गहलोत ने अगस्त माह में 19 नए जिले बनाये थे। इनमें बालोतरा, ब्यावर, अनूपगढ़, डीडवाना (कुचामन), डीग, दूदू, गंगापुर सिटी, जयपुर, जयपुर ग्रामीण, कोटपूतली (बहरोड़), खैरथल, नीमकाथाना, फलौदी, सलूंबर, सांचोर, जोधपुर, जोधपुर ग्रामीण, केकड़ी, शाहपुरा को शामिल किया गया था।
पहले थे 33 जिले
राज्य में इससे पहले अजमेर, अलवर, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, धौलपुर, हनुमानगढ़, करौली, सवाई माधोपुर, जैसलमेर, पाली, दौसा, जयपुर, सिरोही, झुंझुनूं, सीकर, बूंदी, बारां, झालावाड़, कोटा, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, राजसमंद, बाड़मेर, जालौर, भरतपुर, जोधपुर, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, नागौर, टोंक और उदयपुर जिले शामिल थे।

