May 17, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे सीएम नितीश कुमार, डिप्टी सीएम को लेकर दिया बड़ा बयान

आजकल बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को लेकर बहुत ही खुश नजर आ रहे हैं। शनिवार 21 अक्टूबर को सीएम नितीश कुमार ने डिप्टी सीएम को लेकर ऐसा बयान दिया कि सियासी गलियारे में इसकी चर्चा होने लगी। दरअसल सीएम नितीश कुमार शनिवार की सुबह बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करने मुख्य सचिवालय पहुंचे। यहाँ मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम नितीश कुमार ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के कंधे पर हाथ रख कर कहा कि ये बच्चा हम लोगों का सब कुछ है।

बीजेपी से दोस्ती वाले बयान पर दी सफाई

मीडिया से बातचीत करते हुए नितीश कुमार ने बीजेपी से दोस्ती वाले अपने बयान पर सफाई भी दी। उन्होंने कहा कि मेरे बयान का गलत मतलब निकाला जा रहा है। मेरे कहने का मतलब बीजेपी के साथ का बिल्कुल नहीं था। मेरे कहने का मतलब था कि जो काम हुआ है उसे याद रखिये। इस दौरान उनके साथ बगल में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी थे। मीडिया के सामने ही उन्होंने तेजस्वी के कंधे पर हाथ रखा और फिर कहने लगे कि ये बच्चा ही हम लोगों का सब कुछ है। हम साथ मिलकर प्रदेश में अच्छा काम कर रहे हैं।

तेजस्वी यादव को लेकर सीएम नितीश कुमार के इस बयान पर बयानबाजी होना तय है। इस बयान के कई मायने निकले जायेंगे। बता दें बीजेपी से नाता तोड़ने के बाद आरएलडी के साथ महागठबंधन करके सरकार बनाने के कुछ समय बाद ही नितीश कुमार ने बयान दिया था कि 2025 में होने वाला विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जायेगा। अब एक बार फिर से नितीश कुमार ने तेजस्वी यादव को सब कुछ कह दिया है।

मीडिया पर भड़के

शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम नितीश कुमार मीडिया पर भड़क गए। मोतिहारी में आयोजित दीक्षांत समारोह में बीजेपी से दोस्ती वाली खबर चलाने को लेकर मीडिया पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा मुझे दुःख हुआ। अगर ऐसे ही गलत छापा और दिखाया जायेगा तो आज अंतिम दिन है। आगे से में बोलना बंद कर दूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *