Headlines

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की अपनी पांचवीं लिस्ट, वसुंधरा राजे के करीबी का कटा टिकट

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में बीजेपी ने 15 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। वहीं दो उम्मीदवारों के टिकट काटे भी गए हैं। उम्मीदवारों की लिस्ट के अनुसार बेरोजगार युवाओं को एकजुट कर लड़ाई लड़ने वाले उपेन यादव को बीजेपी ने टिकट दे कर चुनाव में उतारा है। वहीँ कोलायत में भी बीजेपी ने प्रत्याशी बदला है। यहाँ देवी सिंह भाटी की बहु की जगह उनके पोते को टिकट दिया गया है।

15 प्रत्याशी जिनको मिला टिकट

बीजेपी की पांचवीं लिस्ट में हनुमानगझड से अमित चौधरी, कोलायत से अंशुमान सिंह भाटी, सरदारशहर से राजकुमार रिणवा, शाहपुरा से उपेन यादव, सिविल लाइन्स से गोपाल शर्मा, किशनपोल से चंद्रमोहन बटवाड, आदर्शनगर से रवि नय्यर, भरतपुर से विजय बंसल, राजखेरा से नीरजा अशोक शर्मा, मसूदा से अभिषेक सिंह, शेरगढ़ से बाबू सिंह राठौड़, मावली से केजी पालीवाल, पिपल्दा से प्रेमचंद गोचर, कोटा उत्तर से प्रह्लाद गुंजल, बारां अटरू (अजा) राधेश्याम बैरवा को टिकट दी गयी है।

जानकारी के लिए बता दें कि बीजेपी ने राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में से 197 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। अभी भी तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारना बाकी है। इन तीन सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवारों के नामों का अभी भी इंतज़ार है। ये सीटें हैं धौलपुर जिले की बाड़ी सीट और बाड़मेर जिले की बाड़मेर और पचपदरा सीट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *