Headlines

महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान पर नितीश कुमार ने मांगी माफ़ी, कहा- अपने बयान पर शर्मिंदा महसूस कर रहा हूँ

Spread the love

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान जनसंख्या नियंत्रण को लेकर महिलाओं के लिए विवादित बयान दिया था। इस बयान के बाद से ही सियासी बवाल शुरू हो गया। आज बुधवार को नितीश कुमार ने अपने इस बयान पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए विधानसभा में दिए गए अपने बयान पर माफ़ी मांगी। सीएम नितीश कुमार ने कहा, “मैंने तो बस महिलाओं की शिक्षा की बात की थी। मेरी कोई बात गलत थी तो मैं माफी मांगता हूँ। जो लोग मेरी निंदा कर रहे हैं, उनका भी मैं अभिनंदन करता हूँ।”

इसके अलावा नितीश कुमार ने कहा कि हमने बिहार में बहुत काम किये हैं। अब महिलाओं के उत्थान के लिए भी काम कर रहे हैं। इसके अलावा नितीश कुमार ने सदन में भी अपने बयान पर माफ़ी मांगी। उन्होंने कहा कि वो अपने बयान पर शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं। और अपने बयान को वापिस लेने की भी बात कही है।

बीजेपी ने सदन में किया हंगामा

वहीं बुधवार को जब विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्यवाई शुरू होते ही बीजेपी के नेताओं ने सदन में सीएम के विवादित बयान को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि माफ़ी मांगने से काम नहीं चलेगा। मुख्यमंत्री ने जो कहा और उपमुख्यमंत्री जो सेक्स ज्ञान बाँट रहे हैं उसने बिहार को शर्मसार किया है। ये व्यक्ति बिहार की सत्ता में बैठने योग्य नहीं हैं। हम स्वीकार नहीं करेंगे।

दरअसल मंगलवार 7 नवंबर को बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण पर कुछ ऐसा कह दिया जिसे सदन में सुन महिलाएं स्तब्ध रह गईं और पुरुष हंसने लगे। उनके विवादित बयान ने सियासी पारा चढ़ गया। इसके बाद से विपक्ष नीतीश कुमार को लगातार घेर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *