May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

सिर्फ उनके घर में ही यादव पैदा हुए हैं क्या… आजमगढ़ से सपा ने धर्मेंद्र को टिकट दिया तो अखिलेश पर भड़के निरहुआ

Source: – Aaj Tak धर्मेंद्र यादव को समाजवादी पार्टी ने आजमगढ़ से एक बार फिर टिकट दिया इस बात को लेकर बीजेपी के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ अखिलेश यादव पर भड़क गए और बोले किसी यादव को ही टिकट दे रहे थे तो क्या यादव सिर्फ उनके घर में ही पैदा हुए हैं

निरहुआ ने कहा यदि किसी यादव को ही टिकट देना चाहते थे अखिलेश यादव तो क्या यादव सिर्फ उनके घर में ही पैदा हुए हैं किसी और को भी मौका दिया जा सकता था दिनेश लाल यादव निरहुआ आजमगढ़ बीजेपी के सांसद हैं

निरहुआ ने कहा यह अपने परिवार से कभी ऊपर नहीं उठ पाए यह किसी और को टिकट दे सकते थे जब किसी यादव को ही देना था तो

धर्मेंद्र यादव को उपचुनाव में हार मिली थी

जब 2019 में लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी से चुनावी मैदान में थे, तो वहीं भोजपुरी सुपरस्टार भाजपा के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव ‘ निरहुआ’ को टिकट दिया था। इस चुनाव में निरहुआ अखिलेश यादव से हार गए थे। लेकिन जब सपा अध्यक्ष ने अपनी आजमगढ़ सीट छोड़कर उपचुनाव में धर्मेंद्र यादव को टिकट दिया तो धर्मेंद्र यादव दिनेश लाल यादव ‘ निरहुआ ‘ से चुनाव हार गए थे और दिनेश लाल यादव निरहुआ की जीत हुई थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *