Headlines

मुख़्तार अंसारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत, जेल में आया दिल का दौरा

Spread the love

बाहुबली और पूर्व विधायक मुख़्तार अंसारी का गुरुवार रात को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सूत्रों के अनुसार गुरुवार शाम को बांदा जेल में मुख़्तार अंसारी को दिल का दौरा पड़ने से उसकी तबियत बिगड़ गयी। जिसके बाद मुख़्तार अंसारी को बांदा जेल से अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर बांदा के डीएम और एसपी जेल पहुंचे और आनन फानन में अंसारी को बांदा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले जाया गया।

बांदा के अस्पताल में इलाज के दौरान मुख़्तार अंसारी की मौत हो गयी। जिसके बाद मऊ, बांदा और गाजीपुर में धारा 144 लागू हो गयी है। इसके साथ ही यूपी में हाई अलर्ट हो गया है और सभी कप्तानों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है। सूत्रों के अनुसार मुख़्तार अंसारी को कड़ी सुरक्षा के साथ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले जाया गया। दो दिन पहले भी मुख़्तार अंसारी को पेट में गैस और यूरिन इन्फेक्शन की शिकायत के कारण अस्पताल ले जाया गया था।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चेकअप के दौरान अंसारी बेहोश हो गया था। इसके तुरंत बांदा जेल से निकालकर आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान रास्ते में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। मुख्तार पूरे 14 घंटे अस्पताल में रहा था। देर शाम फिर उसे जेल भेज दिया गया था। बुधवार को जेल में उसके स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया था, जिसमें सब सामान्य मिला था। कल गुरुवार शाम को अचानक से उसकी तबियत बिगड़ी और बांदा के अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *