यूपी की अमेठी लोकसभा सीट को लेकर स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा मेरा मुकाबला प्रियंका गाँधी से
उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से भले ही राहुल गाँधी या गाँधी परिवार का कोई सदस्य चुनाव नहीं लड़ रहा है। कांग्रेस ने अमेठी सीट से गाँधी परिवार के करीबी रहे केएल शर्मा को चुनाव में उतारा है। उम्मीद की जा रही है कि स्मृति ईरानी को केएल शर्मा के भी कड़ी टक्कर मिल सकती है। इसी बीच खुद स्मृति ईरानी ने बड़ा एलान कर दिया है कि उनका मुकाबला प्रियंका गाँधी से है। उनके इस वयान के पीछे का कारण प्रियंका गाँधी का अमेठी में सक्रीय होना है।
स्मृति ईरानी ने कहा है कि मैं बच्चों वाली राजनीती में नहीं पड़ना चाहती। मेरी प्रतिद्वंदी प्रियंका गाँधी वाड्रा हैं। उन्होंने आगे कहा कि भाई कम से कम आगे से तो लड़ा था लेकिन ये तो बैकस्टेज से लड़ रही हैं। राहुल गाँधी अमेठी से 2014 लोकसभा चुनाव में बस 1.07 लाख वोट से ही जीते थे वो भी मुलायम सिंह यादव की मदद से। स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर अतीत में बूथ कैप्चरिंग और हिंसा के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि परिवार ने यह सुनिश्चित किया कि इन घटनाओं पर कोई रिपोर्ट न हो।
मेनका गाँधी पर कांग्रेस के गुंडों ने हमला किया
स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए दावा किया कि कांग्रेस के गुंडों ने भाजपा नेता मेनका गाँधी पर हमला किया था। उन्होंने कहा था कि राजीव गाँधी के खिलाफ अमेठी से चुनाव लड़ना आसान नहीं होगा। इसके बाद कांग्रेस के गुंडों ने उन पर हमला कर दिया था।
अब तक अनुमान यह लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस नेता राहुल गाँधी इस बार भी अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। लेकिन राहुल गाँधी ने रायबरेली सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया। इसके साथ ही राहुल गाँधी केरल के वायनाड से भी चुनावी मैदान में उतरे हैं। वायनाड से राहुल गाँधी वर्त्तमान में सांसद भी हैं। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रिय अध्यक्ष सोनिया गाँधी के राज्यसभा की ओर रुख करने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि प्रियंका गाँधी वाड्रा रायबरेली सीट से चुनावी मैदान में उतर सकती हैं लेकिन इस बार भी वह चुनाव नहीं लड़ रही हैं।
