May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

एनडीए संसदीय दलों की बैठक के बाद पीएम मोदी से सीएम योगी आदित्यनाथ ने की मुलाकात

केंद्र में नयी सरकार के गठन से पहले पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में हुयी एनडीए संसदीय दलों की बैठक। इस बैठक में एनडीए के सभी घटकों के नेता और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। बैठक के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

बैठक ख़त्म होने के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा, ”एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के शिल्पकार, अमृतकाल के सारथी आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से भाजपा संसदीय दल, NDA संसदीय दल और लोक सभा के नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई। प्रधानमंत्री मोदी के यशस्वी नेतृत्व में NDA परिवार ‘आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत’ के निर्माण और 140 करोड़ परिवारीजनों की सेवा हेतु पूर्णतः संकल्पित है।”

पीएम मोदी ने माथे से लगाया संबिधान

पीएम नरेंद्र मोदी इस बार जीत कर जब पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले भारत के संबिधान को झुककर और सम्मान पूर्वक माथे से लगाया। ऐसा नहीं है कि पीएम मोदी ने ऐसा पहली बार किया है। इससे पहले जब 2014 में संसद भवन के मुख्य द्वार पर भाजपा संसदीय दल की बैठक के लिए पहुंचने के तुरंत बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद के प्रवेश द्वार पर हाथ जोड़कर भूमि को स्पर्श किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *