Headlines

जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमलों पर राहुल गाँधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा पीएम को चीखें सुनाई नहीं दे रही हैं

Spread the love

कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गाँधी ने जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमलों को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पीएम मोदी पर अपना गुस्सा जाहिर किया।

राहुल गाँधी ने एक्स पर लिखा, “बधाई संदेशों का जवाब देने में व्यस्त नरेंद्र मोदी को जम्मू-कश्मीर में निर्ममता से मौत के घाट उतार दिए गए श्रद्धालुओं के परिवारों की चीखें तक नहीं सुनाई दे रही हैं। रियासी, कठुआ और डोडा में पिछले 3 दिनों में 3 अलग-अलग आतंकी घटनाएं हुई हैं, लेकिन प्रधानमंत्री अब भी जश्न में मग्न हैं। देश जवाब मांग रहा है…  आखिर भाजपा सरकार में आतंकी हमलों की साजिश रचने वाले पकड़े क्यों नहीं जाते।”

पीएम ने पाकिस्तानी नेताओं को एक्स पर खूब जवाब दिएकांग्रेस

इसके अलावा कांग्रेस पार्टी ने भी जम्मू-कश्मीर में बढ़ते आतंकी हमलों और पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाये हैं। कांग्रेस ने कहा है कि पीएम मोदी ने पाकिस्तानी नेताओं को एक्स पर खूब जवाब दिए हैं लेकिन जम्मू-कश्मीर में हुए क्रूर आतंकी हमलों की निंदा करने का समय नहीं मिला। कांग्रेस ने आगे कहा कि पिछले 10 सालों में मोदी सरकार की झूठी छाती ठोकने की वजह से राष्ट्रिय सुरक्षा को बहुत नुकसान हुआ है। जबकि निर्दोष लोग कायरतापूर्ण आतंकी हमलों का शिकार हुए हैं।

जम्मूकश्मीर में लगातार हुए आतंकी हमले

जिस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष आये हुए थे, उसी समय जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक भयानक और वीभत्स आतंकी हमला देखने को मिला। इसके बाद, कठुआ में एक और आतंकी हमला हुआ, जिसमें एक नागरिक घायल हो गया। 11 जून को जम्मू के डोडा के छत्रकला में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक नागरिक और 6 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, आतंकवादियों ने भद्रवाह-पठानकोट के साथ चत्तरगल्ला इलाके में 4 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस की ओर से संचालित एक संयुक्त चौकी पर गोलीबारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *