Headlines

राहुल गाँधी के ईडी की रेड के दावे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गाँधी पर बोला हमला

Spread the love

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने आज शुक्रवार को दावा किया है कि ईडी उनके घर पर रेड मारने वाली है। राहुल गाँधी के इस दावे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गाँधी पर हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा कि मेरा मानना है कि देश का दुर्भाग्य है कि राहुल गाँधी नेता विपक्ष है। वह सदन में झूठ बोलने के बाद अब बाहर भी झूठी जानकारी फैला रहे हैं। वह खुद पर शर्मिंदा हैं।

राहुल गाँधी के दावे पर भड़के

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के दावे पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, “मुझे लगता है कि देश का दुर्भाग्य है कि राहुल गांधी संवैधानिक पद पर एलओपी हैं। सदन के भीतर तो झूठ बोलते ही हैं, सदन के बाहर भी भ्रम फैलाने का काम किए हैं। उन्हें चुनौती देता हूं कि वह बताएं कि कौन अधिकारी उनको फोन किया है। ये शर्मिंदा हैं, दुनिया से जाति पूछते हैं। अपना जाति बचाने के लिए भाग रहे हैं। राहुल से बड़ा एलओपी आज तक पैदा नहीं हुआ है। हाउस के भीतर झूठ बोला जा रहा है।”

राहुल गाँधी की जाति को लेकर हो रहे विवाद पर भी गिरिराज सिंह ने राहुल गाँधी पर निशाना साधा था। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गाँधी जातिगत जनगणना की मांग कर रहे हैं लेकिन अगर कोई उनकी जाति पूछता है और पीएम किसी नेता का भाषण साझा करते हैं तो यह विशेषाधिकार हनन के तहत क्यों आना चाहिए। गिरिराज सिंह ने आगे कहा, “राहुल गांधी, यह अच्छी बात है कि आप जाति आधारित गणना चाहते हैं। आपकी जाति और धर्म क्या है, देश जानना चाहता है।”

राहुल गाँधी का दावा

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने आज शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया कि ईडी उनके घर पर रेड मारने वाली है। उन्हें यह अंदरूनी सूत्रों से पता चला है। राहुल गाँधी ने कहा कि वे इंतज़ार कर रहे हैं। राहुल गाँधी ने एक्स पर लिखा, “जाहिर है कि ‘2 इन 1’ को मेरा चक्रव्यूह वाला भाषण अच्छा नहीं लगा। ईडी के अंदरूनी सूत्रों ने बताया है कि छापेमारी की तैयारी हो रही है। मैं ईडी का दिल खोलकर इंतजार कर रहा हूं। मेरी तरफ से चाय और बिस्कुट।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *