May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

कोलकत्ता महिला डॉक्टर रेप एंड मर्डर केस में नए खुलासे, रिपोर्ट के अनुसार एक से ज्यादा बार हुआ रेप

कोलकत्ता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। महिला डॉक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं महिला डॉक्टर के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से पता चल रहा है कि उसके साथ कितनी दरिंदगी के साथ यौन अपराध को अंजाम दिया गया था।

पीटीआई के मुताबिक, रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि पीड़िता की मौत ‘हत्या’ और ‘एंटीमॉर्टम’ का मामला है। इससे उन दावों को भी नकार दिया गया है कि हत्या के बाद भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया गया था। आसान भाषा में कहें तो ‘एंटीमॉर्टम’ का मतलब ऐसे काम से है, जो किसी के मरने से ठीक पहले उसके साथ की जाए। रिपोर्ट में कहा गया है कि हत्या के इरादे से लगने वाली चोटें एंटीमॉर्टम होती हैं, जो सेक्चुअल पेनिट्रेशन को दिखा रही हैं। इसका मतलब है कि पीड़िता के साथ जबरदस्ती की गई थी।

पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अनुसार

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि महिला डॉक्टर की मौत का समय सुबह 3 से 5 बजे के बीच का है। पीड़िता के निचले और ऊपरी होंठ, नाक, गाल और निचले जबड़े सहित शरीर पर बाहरी चोटें थीं। उसकी खोपड़ी की टेम्पोरल हड्डी पर चोट और उसके अगले भाग पर खून जमने की भी जानकारी दी गई है।

आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व छात्र सुबर्णा गोस्वामी ने पोस्टमार्टम की रिपोर्ट को देखकर कहा कि रिपोर्ट इस बात की ओर संकेत कर रही है कि कई बार पेनिट्रेशन किया गया। उन्होंने आगे कहा कि रिपोर्ट इस बात का भी सबूत है कि पीड़िता के साथ किस तरह से क्रूरता बरती गई। वहां एक से ज्यादा लोग थे और उसे एक से ज्यादा बार यौन हिंसा का शिकार होना पड़ा। यह वहशीपने को दिखाता है।  दुष्कर्ण के बाद पहले उसकी गर्दन पर दबाव डालकर उसका गला घोंटा गया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *