Headlines

रायबरेली में हुयी दलित की हत्या को लेकर राहुल गाँधी ने सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में दलित युवक अर्जुन पासी की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली के सांसद राहुल गाँधी ने सरकार पर निशाना साधा है। मंगलवार को कांग्रेस नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गाँधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर आये। उन्होंने इस मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रायबरेली में गरीब परिवार के साथ न्याय नहीं हुआ। यहां के एसपी कानूनी कारवाई नहीं कर रहे है। परिवार के साथ अन्याय हुआ है।

दरअसल 11 अगस्त को रायबरेली में अर्जुन पासी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिसके बाद से इस मामले को लेकर सवर्ण समाज और दलित समाज में तनाव बढ़ गया है। इस मामले में पुलिस ने छः हत्यारोपियों को गिरफ्तार भी किया है। इस मामले को लेकर आज़ाद समाज पार्टी के नेता चंद्र शेखर आज़ाद ने भी योगी सरकार पर निशाना साधा है।

क्या है पूरा मामला

नागपंचमी के दिन अर्जुन पासी का गांव के नवीन सिंह से झगड़ा हो गया था। दोनों के बीच मारपीट हुई थी। अर्जुन पासी ने नवीन सिंह को कई थप्पड़ मार दिए थे। बताया जा रहा है कि इसी को लेकर देर रात नवीन सिंह ने अर्जुन को बुलवाया और अर्जुन जैसे ही राजाराम के घर के पास पहुंचा,असलहे से लैस नवीन सिंह ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि नवीन सिंह फायरिंग के बाद साथियों समेत मौके से फरार हो गया। अभी तक पुलिस नवीन को गिरफ्तार नही कर पाई है।

परिजन कर रहे हैं न्याय के लिए प्रदर्शन

वहीँ दूसरी और अर्जुन पासी के परिवार वाले न्याय के लिए लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके साथ ग्रामीणों में भी आक्रोश है। ग्रामीण भी परिजनों के साथ मिलकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सपा और कांग्रेस के प्रतिनिधि के साथ साथ भीम आर्मी के प्रतिनिधि भी पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *