May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

वक्फ बोर्ड संसोधन विधेयक पर विचार करने के लिए बनायीं समिति की पहली बैठक की आयी खबर

वक्फ बोर्ड संसोधन विधेयक पर विचार करने के लिए बनायीं गयी जॉइंट पार्लियामेंट्री कमिटी (जेपीसी) की पहली बैठक कल गुरुवार 22 अगस्त को होगी। इस बैठक में अल्पसंख्यक मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल होंगे। ये अधिकारी कमिटी के सदस्यों को बिल में लाये गए संसोधनों की जानकारी देंगे। इस बैठक में कानून मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल होंगे। जो कमिटी के सदस्यों को मौजूदा कानून और नए कानूनों की जानकारी देंगे।

विपक्ष ने की जेपीसी के पास भेजने की मांग

दरअसल इस विधेयक को लेकर लोकसभा में काफी हंगामा हुआ था। विपक्ष ने इस विधेयक को जेपीसी के पास भेजने की मांग की थी। सरकार ने विपक्ष की मांग को ध्यान में रखते हुए इस विधेयक को जेपीसी के पास भेज दिया। इसके लिए गठित जेपीसी में लोकसभा से 21 और राज्यसभा से 10 सदस्य शामिल हैं। यह कमिटी संसद के अगले सत्र के पहले हफ्ते में विधेयक पर अपनी रिपोर्ट देगी। केंद्र सरकार का कहना है कि इस विधेयक को लाने का मकसद सेंट्रलाइज्ड पोर्टल के माध्यम से वक्फ संपत्तियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया में सुधार लाना है।

विधेयक में कई सुधारों के प्रस्ताव हैं

सरकार ने इस विधेयक को संसद के मानसून सत्र में 8 अगस्त को लोकसभा में पेश किया। इस विधेयक पर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। इस विधेयक में कई सुधारों का प्रस्ताव सरकार द्वारा पेश किया गया। जिसमें मुस्लिम महिलाओं और गैर-मुस्लिम प्रतिनिधियों के प्रतिनिधित्व के साथ राज्य वक्फ बोर्डों के साथ केंद्रीय वक्फ परिषद की स्थापना प्रमुख रूप से शामिल है। लेकिन लोकसभा में विपक्ष के हंगामे को देखते हुए इसे जेपीसी के पास भेजने का निर्णय लिया गया। मुस्लिम संगठन भी इस विधेयक के विरोध में उतर आए थे। उन्होंने कहा था कि वह इसे लागू नहीं होने देंगे। अगर यह लागू किया जाता है तो वह सड़कों पर उतरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *