May 17, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

मध्यप्रदेश के इंदौर में 5 हजार महिलाओं ने तलवार चलाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

मध्यप्रदेश के इंदौर में एक अनोखा रिकॉर्ड बना है। स्वच्छता मामले में अपनी छाप छोड़ने के बाद अब इंदौर में पांच हजार महिलाओं ने एक साथ तलवार चलकर एक अनोखा विश्व रिकॉर्ड बनाया है। वहीँ महिलाओं को तलवार चलाते हुए देश प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी नहीं रह सके और मंच पर ही दोनों हाथों में तलवार लेकर कलाबाजी दिखाने लगे।

दरअसल इंदौर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1 करोड़ 29 लाख लाडली बहनों के खाते में नवंबर माह की किस्त के रूप में 1573 रुपये अंतरित किए। इसके साथ ही उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 55 लाख हितग्राहियों के खाते में 333 करोड़ रुपये और 26 लाख लाड़ली बहनों के खाते में गैस सिलेंडर रिफिल के 55 करोड़ रुपये की राशि भी अंतरित की। यह राशि लोकमाता अहिल्या देवी की 300वीं जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नारी शक्ति के शस्त्र कला प्रदर्शन कार्यक्रम शौर्य वीरा में अंतरित की।

यह प्रदर्शन वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में हुआ दर्ज

लोकमाता अहिल्या देवी की 300 वीं जन्म शताब्दी के अवसर पर इंदौर के नेहरू स्टेडियम में 5 हजार महिलायों ने तलवारबाजी का प्रदर्शन किया। स्टेडियम में महिलाओं को तलवार चलाते देश सीएम डॉ. मोहन यादव भी अपने आप को रोक नहीं पाए और मंच पर ही दोनों हाथों में तलवार लेकर घूमाने लगे। इस दौरान स्टेडियम में आतिशबाजी भी की गयी। तलवारबाजी का यह प्रदर्शन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हुआ। प्रदर्शन में 12 साल की बालिकाओं से लेकर 50 साल तक की महिलाएं शामिल हुईं।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया सम्बोधित

इस कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव ने जनता को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा मध्य प्रदेश में नारी सशक्तिकरण का गौरवशाली इतिहास रहा है। प्रदेश की अनेक वीरांगनाओं ने देश के स्वाभिमान और स्वतंत्रता की रक्षा में अहम योगदान दिया है। नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में भारत का गौरव विश्व में जाना जाता है। नारी सशक्तिकरण अपने देश की विशेष पहचान है। इस दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *