May 17, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

चार टी20 सीरीज में इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला आज, जानते हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

चार टी20 मैचों की सीरीज में आज इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा और अहम मैच खेला जायेगा। यह मैच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जायेगा। भारतीय समयानुसार मैच रात साढ़े आठ बजे शुरू होगा और टॉस आठ बजे। चार मैचों की सीरीज में अब तक दोनों टीमें एक एक मैच जीतकर कर बराबरी पर हैं। ऐसे में आज का मैच दोनों ही टीमों के लिए बहुत अहम है।

अब तक की सीरीज में इंडियन टीम ने पहला मैच 61 रनों से जीता। दूसरे मुकाबले में इंडियन टीम जीत के बहुत नजदीक पहुंच गयी थी लेकिन गेराल्ड कोएत्जी और ट्रस्टन स्टब्स ने बाजी पलट दी और दक्षिण अफ्रीका को हारा हुआ मैच जिता दिया। ऐसे में सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई।

आज के मैच की पिच रिपोर्ट

सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क की पिच तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल रहती है।  इस पिच पर तेज गेंदबाजों का अच्छा बाउंस मिलता है। पिछले कुछ सालों में सेंचुरियन की पिच पर स्पीड और बाउंस पहले के मुकाबले ज्यादा देखा गया है। इस पिच पर तेज गेंदबाज कहर बरपा सकते हैं। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है।

मैच प्रिडिक्शन

इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया पहला मुकाबला एकतरफा रहा था। दूसरे मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की  टक्कर देखने को मिली। आज के मैच में भी यही उम्मीद लगायी जा रही है कि दोनों टीमों के बीच आज का मुकाबला रोमांचक होगा। मैच प्रिडिक्शन कह रहा है कि आज के मैच में साउथ अफ्रीका की टीम का पडला भारी है। लेकिन भारतीय टीम भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखा सकती है और मैच का रुख बदल सकती है।

इंडिया और साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, आवेश खान और अर्शदीप सिंह।

रीजा हेंड्रिक्स, रियान रिकेल्टन, एडन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, एंडीले सिमेलेन, गेराल्ड कोएत्ज़ी और नकाबायोमज़ी पीटर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *