डोमिनिका की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश का सर्वोच्च राष्ट्रिय पुरस्कार देने की घोषणा की
डोमिनिका की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोविड महामारी के दौरान मदद करने और दोनों देशों के बीच सम्बन्ध मजबूत करने के लिए अपने देश का सर्वोच्च राष्ट्रिय पुरस्कार देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डोमिनिका की सरकार अपने सर्वोच्च राष्ट्रिय पुरस्कार डोमिनिका अवार्ड ऑफ़ ऑनर से सम्मानित करेगी।
डोमिनिका के प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने बयान में कहा है कि यह पुरस्कार कोविड-19 महामारी के दौरान डोमिनिका को मिले भारतीय समर्थन के प्रति कृतज्ञता और दोनों देशों के बीच बढ़ती साझेदारी के प्रतीक के रूप में दिया जाएगा।
भारत सरकार ने फरवरी 2021 में कोरोना काल के दौरान डोमिनिका को एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की 70,000 खुराक प्रदान की थीं। भारत सरकार में उस समय यह वैक्सीन डोज ‘वैक्सीन मैत्री” के तहत दी थी। जिसका उद्देश्य विकासशील देशों को महामारी से लड़ने में मदद के लिए था।
भारत–कैरीकॉम शिखर सम्मेलन में पुरस्कार
डोमिनिका के राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन आगामी भारत-कैरीकॉम शिखर सम्मलेन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस सम्मान से सम्मानित करेंगे। यह शिखर सम्मेलन 19 से 21 नवंबर के बीच जॉर्जटाउन, गुयाना में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर भारत और कैरिबियाई देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने पर विचार किया जाएगा।
