May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

बांग्लादेश में हिंसा पर विपक्ष की चुप्पी पर गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा इनकी जुबान सिर्फ फिलिस्तीन पर खुलती है

बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बांग्लादेश हिंसा को लेकर विपक्ष की चुप्पी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा,  “मेरा मानना है जिस तरह से बांग्लादेश में हिंदुयों पर अत्याचार हो रहा है, उसे देखकर भारत सरकार ने भी फटकार लगाई है। अब लोगों को भी इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए।”

ओवैसी पर साधा निशाना

इतना ही नहीं गिरिराज सिंह ने एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा, “ओवैसी एक ऐसे व्यक्ति हैं जो सदन में राष्ट्रगान के दौरान वहां मौजूद नहीं रहते हैं। वह संविधान विरोधी हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार अत्याचार हो रहा है, लेकिन इस मुद्दे पर इनकी जुबान एक बार नहीं खुलती। बस फिलिस्तीन मामले में इनकी जुबान खुली थी।”

राहुल गाँधी और अखिलेश यादव पर बोला हमला

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने बयान में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ ही समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव पर भी हमला किया। उन्होंने कहा, “बांग्लादेश मामले पर न राहुल गांधी कुछ बोलते हैं और न ही अखिलेश यादव किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देते हैं। ये टुकड़े-टुकड़े गैंग कभी बांग्लादेश मुद्दे पर नहीं बोलते हैं।”

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से भी अपील की और कहा, “बांग्लादेश में अब कट्टरपंथी हावी हो गए हैं। वहां हिंदुओं पर अत्याचार किया जा रहा है। उन्हें वैधानिक तरीके से भी भारत आने की छूट नहीं दी जा रही है। हिंदू संतों को जेल में बंद कर दिया गया है। पता नहीं वहां पर वो लोग किस हाल में जी रहे हैं। अब समय आ गया है कि दुनिया के लोगों को भी बांग्लादेश में हस्तक्षेप करनना चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *