Headlines

दिल्ली में पीएम मोदी की रैली, केजरीवाल ने रैली के बाद की प्रेस कॉन्फ्रेंस, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

पीएम मोदी ने दिल्ली के रोहिणी में आज एक रैली की। इस दौरान उन्होंने नमो भारत रैपिड रेल के दिल्ली खंड का उद्घाटन किया और नयी मेट्रो लाइन समेत दिल्ली को कई और सौगातें दी। पीएम मोदी ने रैली को सम्बोधित करते हुए दिल्ली की आप सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आम आदमी पार्टी को आपदा कह कर सम्बोधित किया।

पीएम मोदी की रैली के बाद आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी हर रोज दिल्ली के लोगों को गलियां दे रहे हैं। दिल्ली की जनता का अपमान कर रहे हैं। इसका जबाव जनता चुनाव में देगी। केजरीवाल ने यहाँ तक कहा कि जहाँ पर भी बीजेपी की डबल इंजन की सरकार है उससे कही ज्यादा विकास आप की सरकार ने किया है। हमने विकास के लिए काम किया है।

दिल्ली का विकास केंद्र ने रोकाकेजरीवाल

प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा कि आज प्रधानमंत्री 38 मिनट बोले और 29 मिनट तक दिल्लीवालों को गालियां देते रहे। उन्होंने दिल्ली की जनता और दिल्ली की चुनी हुयी सरकार को गालियां दी। मैं सुन रहा था, बुरा भी लगा। आप हमें गालियां दे लीजिये लेकिन विकास के काम को होने दीजिये। साथ ही साथ उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि केंद्र ने दिल्ली के विकास के कार्य को रोका है। पीएम मोदी ने 2020 में किये वादे पूरे नहीं किये। 2020 में पीएम मोदी ने जमीन सुधार का वादा किया था, दिल्ली देहात के लोग आज भी उसका पूरा होने का इंतज़ार कर रहे हैं।

केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर दिल्ली के विकास में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा इन्होने मौहल्ला क्लीनिक रोका। साथ ही सीसीटीवी का भी जिक्र किया। केंद्र ने दिल्ली के विकास का प्लान रोका है। अभी तक मास्टर प्लान नोटिफाई नहीं किया गया है, जिसकी वजह से दिल्ली का विकास रुका हुआ है। केंद्र ने लैंड पूलिंग पॉलिसी अभी तक नहीं अपनाई। इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा कि किसानों के ऊपर झूठे मुकदमे हो रहे हैं, दिल्ली देहात के किसानों को मालिकाना हक अभी तक नहीं मिला, इसका भी वादा 2020 में प्रधानमंत्री ने किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *