Headlines

महाकुंभ की जमीन को लेकर दिए वक्फ बोर्ड के बयान पर बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने किया पलटवार

Spread the love

वक्फ बोर्ड के द्वारा महाकुंभ की जमीन पर किये गए अपने दावे को लेकर बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने पलटवार किया है। साक्षी महाराज ने कहा,  “जब मोहम्मद साहब पैदा भी नहीं हुए थे तब से कुंभ हो रहा है। इन सबके बीच में वक्फ बोर्ड कहां से आ गया। सनातन बोर्ड बनना चाहिए और वक्फ बोर्ड समाप्त होना चाहिए। ये ऋषियों की परंपरा का देश है।”

सपा अध्यक्ष पर साधा निशाना

इस दौरान बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा, “अखिलेश यादव ने तो उसे कमान सौंपी थी, जिसे गंगा की संस्कृति के बारे में पता नहीं था। सनातन की संस्कृति के बारे में पता नहीं था। उसका नतीजा क्या हुआ 70 लोग मर गए थे, क्या यही तुम्हारी व्यवस्था थी। आज योगी सरकार के समय में ऐसी व्यवस्था है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता है।”

वक्फ बोर्ड ने कुंभ की जमीन पर किया था अपना दावा

दरअसल ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने  कुंभ की जमीन को वक्फ बोर्ड की जमीन होने का दावा किया था। जिसके बाद से देश की राजनीती गरमा गयी। मौलाना शाहबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बयान दिया था, “जहां कुंभ मेले की तैयारी की जा रही है वह 54 बीघा जमीन वक्फ बोर्ड की है। मुस्लिमों ने बड़ा दिल दिखाया और कोई आपत्ति नहीं जताई, लेकिन दूसरी ओर अखाड़ा परिषद और अन्य बाबा मुसलमानों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा रहे हैं।”

सीएम योगी ने भी दी थी प्रतिक्रिया

इससे पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था,  “यह समझना मुश्किल है कि वक्फ बोर्ड है या भू-माफियाओं का बोर्ड। हमारी सरकार ने वक्फ अधिनियम में संशोधन किया है और एक-एक इंच जमीन की जांच करवा रही है। कुंभ की परंपरा वक्फ से कहीं पुरानी है।” प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से 26 फरवरी 2025 तक महाकुम्भ का आयोजन होने जा रहा है। इस बार के महाकुंभ में करीब 45 करोड़ लोगों के पहुंचने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *