May 17, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

लखनऊ में वक्फ अधिनियम को लेकर जेपीसी की बैठक हुयी, यूपी सरकार ने वक्फ अधिनियम को लेकर दी बड़ी जानकारी

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को वक्फ अधिनियम पर गठित जेपीसी की बैठक हुयी। जेपीसी चीफ जगदंबिका पाल की अध्यक्षता में बैठक हुयी। इस बैठक में सभी दलों के सांसद और यूपी सरकार के मंत्री भी शामिल हुए। बैठक ख़त्म होने के बाद यूपी सरकार में मंत्री दानिश अंसारी ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि आज की बैठक बहुत सकारात्मक हुयी। यूपी सरकार वक्फ संशोधन बिल के समर्थन में है। सबकी भावना है कि गरीब मुसलमानों का कल्याण हो वक्फ की जमीन रेगुलेट हो और सही उपयोग में आये।

वहीं बैठक में शामिल हुए वक्फ बोर्ड की ओर से खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि हमें जेपीसी की बैठक में बुलाया गया। हम उम्मीद करते हैं कि जो हमारे संशोधन है और मुद्दे हैं उनका समाधान किया जायेगा।

इसके अलावा यूपी सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि आज की बैठक में जो हितधारक हैं, उनसे जो आपत्तियाँ मिल रही है उनके समाधान का काम किया जायेगा।

सरकार ने रखा अपना पक्ष

बैठक में सरकार की तरफ से शामिल कृषि उत्पादन आयुक्त और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की एसीएस मोनिका गर्ग ने यूपी सरकार और अपने विभाग का पक्ष रखा। उन्होंने कहा, “यूपी में वक्फ की 14 हजार हेक्टेयर जमीन है। इसमें से 11 हजार हेक्टेयर जमीन (करीब 78 प्रतिशत) सरकारी है। लखनऊ का बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा और अयोध्या में स्थिति बहू-बेगम का मकबरा भी सरकार का है। हालांकि, शिया वक्फ बोर्ड ने इसका विरोध किया और बैठक में मौजूद कई सदस्यों ने इसका विरोध किया।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *