Headlines

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए पिएँ ब्लैक कॉफी, आइये जानें इसके फायदे

Spread the love

हम अपने आसपास की जीवनशैली में देखते हैं कि ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत कॉफी या चाय के साथ होती है। इससे मनुष्य को तुरंत एनर्जी मिलती है। जो लोग कॉफी पीने के शौक़ीन हैं उनके लिए खुशखबरी है। क्योंकि ब्लैक कॉफी लिवर के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। ब्लैक कॉफ़ी से दिल की बिमारियों का भी खतरा कम हो जाता है। एक कप ब्लैक कॉफ़ी से 2.4 कैलोरी मिलती हैं। इसमें प्रोटीन न के बराबर होता है। कार्ब्स और फैट भी नहीं होता है। आइये जानते हैं इसके फायदे –

ब्लैक कॉफ़ी से लिवर की बिमारियों का खतरा कम

बहुत सी रिसर्च बताती हैं कि जो लोग नियमित तौर पर दिन में दो से तीन कप कॉफ़ी पीते हैं तो उन्हें लिवर से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है। जॉन्स हॉप्किंस की एक रिपोर्ट के अनुसार, रोजाना दो-तीन कप कॉफी पीने से लिवर की बीमारियों का रिस्क कम होता है। इससे ब्रेन से जुड़ी कई बीमारियों का खतरा भी कम होता है। कॉफी में कई तरह के प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जिनसे गंभीर क्रोनिक बीमारियों से बच सकते हैं।

लिवर के लिए कॉफ़ी के फायदे

  1. कॉफ़ी नियमित रूप से पीने से लिवर एन्ज़ाइम का स्तर संतुलित रहता है। जिससे लिवर बेहतर तरीके से कार्य करता है।
  2. कॉफ़ी नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज और अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज के जोखिम को कम करती है।
  3. नियमित रूप से कॉफ़ी पीने वालों में लिवर कैंसर होने की संभावना कम होती है।
  4. नियमित कॉफ़ी पीने से लिवर सिरोसिस होने की संभावना कम होती है, खासकर उन लोगों में जो शराब का सेवन करते हैं।
  5. कॉफ़ी हेपेटाइटिस-सी और लिवर फाइब्रोसिस जैसी बिमारियों की गंभीरता को कम कर सकती है।
  6. कॉफ़ी में कैफीन और क्लोरोजेनिक एसिड होते हैं, जो लिवर की सूजन को कम करके उसे सुरक्षित रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *