Headlines

वक्फ संसोधन विधेयक संसद में पेश होने से पहले विपक्ष का हंगामा, धर्मेंद्र यादव ने दी अपनी प्रतिक्रिया

Spread the love

आज 17 मार्च को संसद में वक्फ संसोधन विधेयक पेश होने से पहले विपक्षी दलों ने जोरदार हंगामा किया। इस विधेयक का ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और अन्य मुस्लिम संगठनों द्वारा विरोध किया जा रहा है। एआईएमपीएलबी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया, जिसमे एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी सहित कई विपक्षी नेता शामिल हुए।

एआईएमपीएलबी का दावा है कि यह विधेयक वक्फ संपत्तियों पर कब्ज़ा करने का मार्ग प्रशस्त करेगा और यह मुसलमानों पर प्रत्यक्ष हमला है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कानून वक्फ बोर्ड और परिषदों में गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल करने की बात करता है, जबकि हिंदुओं और सिखों की निधियों के प्रबंधन में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है।

विपक्षी दलों ने किया विरोध

विपक्षी दलों ने इस विधेयक का विरोध किया और संसद में इस मुद्दे पर हंगामा किया। उनका कहना है कि विधेयक में उनकी आपत्तियों को शामिल नहीं किया गया है। जिससे यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है।

जबकि सरकार का कहना है कि यह विधेयक वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में सुधार लाने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के  लिए लाया गया है। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि इससे गरीब मुसलमानों को फायदा होगा और सरकार हिन्दू और मुसलमानों के बीच भेदभाव नहीं करती है।

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने दी प्रतिक्रिया

आजमगढ़ के सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा, “अपने नेता अखिलेश यादव की ओर से यकीन दिलाने आया हूँ कि सपा आखिरी सांस तक इस बिल के खिलाफ लड़ेगी। जहां-जहां ये बिल जाएगा हम वहां-वहां लड़ेंगे। हमें जितनी कुर्बानी देनी पड़े लेकिन हम इस बिल को पास नहीं होने देंगे। आपकी दुआओं से हम ऐसी स्थिति में है कि संसद को चैन से नहीं चलने देंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *