May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

कृष 4 से डायरेक्शन में कदम रखने जा रहे हैं ऋतिक रोशन, राकेश रोशन ने किया एलान

बॉलीवुड के सुपर हीरो फ्रेंचाइजी कृष की चौथी कड़ी कृष 4 को लेकर नई जानकारी सामने आयी है। निर्देशक राकेश रोशन ने संकेत दिया है कि वे इस बार निर्देशन की जिम्मेदारी किसी और को सौंपने का विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “वह दिन जल्द आएगा जब मुझे ये काम किसी और को देना पड़ेगा।” वहीं कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार कृष 4 का निर्माण राकेश रोशन और आदित्य चोपड़ा मिलकर करेंगे, और ऋतिक रोशन फिल्म में अभिनेता के साथ साथ निर्देशन की भूमिका भी निभा सकते हैं। हालाँकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुयी है।

फिल्म की स्क्रिप्ट का काम पूरा हो चुका है और राकेश रोशन ने कहा है कि वे जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे। फैंस को कृष 4 से जुडी आधिकारिक जानकारी का इंतज़ार है, जो निकट भविष्य में सामने आ सकती है।

एक्टर के तौर पर लांच करने के बाद अब डायरेक्टर के तौर पर

राकेश रोशन ने इंस्टाग्राम पर ऋतिक रोशन के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, “डुग्गू 25 साल पहले मैंने तुम्हें एक एक्टर के रूप में लॉन्च किया था, और आज फिर 25 साल बाद तुम्हें दो फिल्म निर्माताओं आदित्य चोपड़ा और मेरे द्वारा हमारी सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म कृष 4 को आगे बढ़ाने के लिए एक निर्देशक के रूप में लॉन्च किया जा रहा है। इस नए अवतार के लिए तुम्हें ढेरो शुभकामनाएं,  विद गुड विशेज एंड ब्लेसिंग्स!”

वहीं राकेश रोशन की इस पोस्ट पर तमाम सेलेब्स ने भी कमेंट कर बधाई दी है। प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट बॉक्स में क्लैप, फायर और हार्ट की इमोजी पोस्ट की है। वहीं सुभाष घई ने लिखा है, “ मुझे यकीन है कि ऋतिक एक निर्देशक के रूप में भी बेहतरीन काम करेंगे। मेरा आशीर्वाद हमेशा रहेगा।” ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने भी एक्टर पर प्यार लुटाते हुए कई सारी रेड हार्ट इमोजी पोस्ट की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *