मध्यप्रदेश और तेलंगाना एटीएस ने कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन हिज्ब उत तहरीर के 11 सदस्यों को पकड़ा
मंगलवार को एमपी और तेलंगाना की एटीएस टीम ने भोपाल और छिंदवाड़ा में दबिश दी और वहां से 11 लोगों को गिरफ्तार किया। इन लोगों के कटटरपंथी इस्लामिक हिज्ब उत तहरीर से सम्बन्ध के सबूत मिले हैं। देशभर से अब तक इस संगठन के 16 सदस्य गिरफ्तार हो चुके हैं। जिसमे से 10 भोपाल से, 1 छिंदवाड़ा से और 5 तेलंगाना से गिरफ्तार हुए हैं। इस संगठन में इंजिनियर से लेकर टीचर तक जुड़े हुए हैं।
एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि एमपी एटीएस को पकड़े हुए हिज्ब उत तहरीर के सदस्यों के पास से आपत्तिजनक साहित्य मिले हैं। इसके सम्बन्ध में काफी समय से खबर मिल रही थी। उसके बाद ही यह कार्यवाही की गयी। उन्होंने बताया कि यह संगठन शरीयत कानून लागू कराने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।
एटीएस ने गिरफ्तार सदस्यों को किया अदालत में पेश
एमपी एटीएस ने भोपाल से गिरफ्तार हिज्ब उत तहरीर के 10 सदस्यों को अदालत में पेश किया और इनकी रिमांड मांगी। अदालत ने एटीएस द्वारा मांगी गयी रिमांड को मंजूरी देते हुए इन 10 सदस्यों को 19 मई तक के लिए एटीएस को पूछताछ के लिए सौंप दिया है। जल्द ही एमपी एटीएस हैदराबाद और छिंदवाड़ा से पकडे गए आरोपियों को ट्रांजिट पूछताछ के लिए भोपाल लाएगी। मध्यप्रदेश पुलिस के अफसरों ने बताया की पकडे गए आरोपी ज्यादातर टीचर, सॉफ्टवेयर इंजिनियर, कोचिंग टीचर, मजदूर, ऑटोरिक्शा चालक और कंप्यूटर टेक्नीशियन हैं।
एमपी से गिरफ्तार हिज्ब उत तहरीर के सदस्यों का व्यौरा
- नाम – यासिर खान
उम्र – 29 साल
पता – शाहजहांनाबाद भोपाल
काम – जिम ट्रेनर
- नाम – सैय्यद सामी रिजवी
उम्र – 32 साल
पता – मेलेनियम हेबिटेट शहीद नगर कोहेफिजा
काम – कोचिंग टीचर
- नाम – शाहरुख़
उम्र – 29 साल
पता – जवाहर कॉलोनी ऐशबाग
काम – दर्जी
- नाम – मिस्बाह उल हक़
उम्र – 29 साल
पता – हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ऐशबाग
काम – मजदूरी
- नाम – शाहिद
उम्र – 26 साल
पता – जवाहर कॉलोनी ऐशबाग
काम – ऑटोरिक्शा चालक
- नाम – सैय्यद दानिश अली
उम्र – 30 साल
पता – सोनिया गाँधी कॉलोनी ऐशबाग
काम – सॉफ्टवेयर इंजिनियर
- नाम – मेहराज अली
उम्र – 25 साल
पता – मसूद भाई का मकान ऐशबाग
काम – कंप्यूटर टेक्नीशियन
- नाम – खालिद हुसैन
उम्र – 40 साल
पता – बारेला गांव लालघाटी
काम – टीचर एवं व्यापारी
- नाम – वसीम खान
उम्र – 32 साल
पता – बाग उमराव दूल्हा ऐशबाग
काम – एनजीओ में काम
- नाम – मोहम्मद आलम
उम्र – 35 साल
पता – नूर महल रोड चौकी इमामबाड़ा
- नाम – अब्दुल करीम अहमद
उम्र – 45 साल
पता – को-ऑपरेटिव बैंक कॉलोनी छिंदवाड़ा
काम – एफडीडीआई में मैनेजर

