May 20, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

पटना में बागेश्वर धाम के बाबा धीरेन्द्र शास्त्री के कार्यक्रम में धमाके की आशंका, तेज प्रताप यादव ने कर रहे हैं बाबा के कार्यक्रम का विरोध

बाबा धीरेन्द्र शास्त्री आज से पटना में एक पांच दिवसीय कार्यक्रम के लिए पहुंचे है। उनके कार्यक्रम की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। इसी बीच पं. धीरेन्द्र शास्त्री के कार्यक्रम में आतंकी हमले की आशंका की खबर सामने आयी। कार्यक्रम में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए जिला नियंत्रण कक्ष की तरफ से सुरक्षा को बढ़ाने के निर्देश जारी किया गया।

सूत्रों अनुसार पं. धीरेंद्र शास्त्री 13 मई से 17 मई तक पटना में ही रुकने वाले हैं। पं. धीरेन्द्र शास्त्री पटना के नौबतपुर स्थित तरेल पाली मठ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे हनुमंत कथा का सम्बोधन भी करेंगे और 15 मई को दरबार भी लगाएंगे। यही सब देखते हुए प्रशासन अभी से चौकस है, क्योकि बाबा बागेश्वर के दरबार में लाखों की तादात में भीड़ पहुंचने की आशंका है। पटना जिला प्रशासन ने इस आयोजन को सम्बेदनशील मानते हुए भारी पुलिसबल और मजिस्ट्रेट की तैनाती के आदेश दिए हैं।

जिला नियंत्रण कक्ष की तरफ से जारी लेटर में विशेष शाखा के पुलिस अधीक्षक की तरफ से दिए गए इनपुट का जिक्र करते हुए अलर्ट जारी किया है। लेटर में 27 अक्टूबर 2013 में गाँधी मैदान में हुयी नरेंद्र मोदी की हुंकार रैली में हुए ब्लास्ट का भी जिक्र है। आगे बताया कि आईईडी ब्लास्ट का जिक्र बाबा बागेश्वर धाम के कार्यक्रम की सवेदनशीलता को देखते हुए किया गया है। साथ ही 2015 में अगमकुआं और रामकृष्णनगर की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा की उग्रवादी और आतंकी संगठन ऐसे महत्वपूर्ण अवसरों पर अपनी विध्वंसक नीतियों के तहत जानमाल को नुकसान पहुंचने के इरादे से आईईडी का इस्तेमाल करते हैं। आतंकी संगठनों और असामाजिक तत्वों की तरफ से किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने का प्रयास किया जा सकता है। बाबा बागेश्वर धाम के ठीक पटना पहुंचने से पहले यह लेटर सामने आया।

तेज प्रताप यादव का बाबा के खिलाप विरोध

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और मंत्री तेज प्रताप यादव बाबा बागेश्वर धाम का पटना आने पर विरोध कर रहे हैं। उन्होंने पहले ही कहा था कि वे पं. धीरेन्द्र शास्त्री को एयरपोर्ट पर ही घेरेंगे। उन्होंने कहा है कि बाबा का हिदुत्व का एजेंडा यहां बिहार में नहीं चलने दिया जायेगा। इसके विरोध के लिए वे अपने डीएसएस संगठन के लोगों को ट्रेनिंग दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *