May 17, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

एशिया कप की मेजवानी छिनने से नाराज पीसीबी ने श्रीलंका के साथ वनडे सीरीज खेलने से किया इंकार

एशिया कप 2023 की मेजवानी का विवाद काफी समय से चल रहा है। एशिया कप की मेजवानी पाकिस्तान करने वाला था। लेकिन पाकिस्तान की मेजवानी पर संकट के बादल मंडरा रहे है। हालाँकि एशिया कप के आयोजकों द्वारा अभी इसकी कोई भी पुष्टि नहीं की गयी है। इसी बीच श्रीलंका के क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप के आयोजन को लेकर दिलचस्पी दिखाई थी। इसी से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड नाराज ही गया है। इसी के चलते पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका के साथ होने वाली वनडे सीरीज को खेलने से मना कर दिया है।

पीटीआई की खबर के मुताबिक श्रीलंका ने पुरे एशिया कप की मेजवानी करने में दिलचस्पी दिखाई है। जिससे दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के रिश्तों में खटास पैदा हो गयी है। सूत्रों के अनुसार दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड में खटास पैदा होने का उदहारण यह है कि पीसीबी ने अगले महीने श्रीलंका में होने वाली वनडे सीरीज में खेलने से इंकार कर दिया है।

पाकिस्तान को आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अगले चक्र के तहत इस साल जुलाई में दो टेस्ट मैच खेलने श्रीलंका का दौरा करना है। इसी के साथ श्रीलंका ने पीसीबी के सामने वनडे सीरीज खेलने का प्रस्ताव भी रखा। रिपोर्ट्स के मुताबिक पीसीबी ने कहा था कि वह इस प्रस्ताव पर विचार करेगा। लेकिन अब पीसीबी ने इस प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया है। पीसीबी ने कहा कि यह स्पष्ट संकेत है कि पीसीबी सितम्बर में होने वाले एशिया कप की मेजवानी करने के श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की पेशकश से खुश नहीं है। जबकि इस क्षेत्रीय टूर्नामेंट की मेजवानी करने की बारी पाकिस्तान की है।

गौरतलब है कि इस साल कई बड़े टूर्नामेंट खेले जाने हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिआ के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 7 जून से खेला जायेगा। इसके बाद विश्व कप और एशिया कप का आयोजन भी होना है। लेकिन विश्व कप और एशिया कप की तारीखों का अभी तक ऐलान नहीं हो सका है। और ना ही इन दोनों टूर्नामेंट के वेन्यू का ही निर्णय हो सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *