May 17, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

घुटनो के दर्द से निजात पाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में करें इन चीजों को शामिल

Joint pain, Arthritis and tendon problems. a man touching nee at pain point, on white background

आजकल ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हे हड्डियों में दर्द जलन और जकड़न की समस्या का सामना करना पड़ता है। बहुत से ऐसे लोग भी हैं जिन्हे हाथ, हिप्स, पैर के जॉइंट्स में दर्द का सामना करना पड़ता है। अक्सर देखा गया है कि जोड़ों में दर्द किसी चोट के कारण, आर्थराइटिस या किसी क्रोनिक बीमारी की वजह से होता है। ऐसे में यदि आपको भी जोड़ों में दर्द रहता है जिससे आपको चलने फिरने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको ऐसी चीजें बताएँगे जिन्हे आप अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो आपको जोड़ो के दर्द से कुछ राहत मिलेगी।

सीड्स एंड नट्स – बादाम, हेज़लनट्स, मूंगफली और अखरोट जैसे सीड्स एंड नट्स ओमेगा 3 जैसे फैटी एसिड्स से भरपूर होते हैं और इनमे एंटी इन्फलामेट्री गुण होते हैं। इनमे फाइबर, मेगनीसियम, जिंक और विटामिन ई भी होते हैं। ये पॉलीअनसेचुरेटेड और मोनोअनसैचुरेटेड के अच्छे सोर्स होते हैं। जो जोड़ों के लिए हेल्दी होते हैं और हार्ट के लिए भी अच्छे होते हैं।

बेरीज – सभी तरह की बेरीज जैसे ब्लूबेरीज, ब्लैकबेरीज और स्ट्रॉबेरीज इस सभी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। कई स्टडीज में सामने आया है कि बेरीज के इस्तेमाल से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।

सब्जियां – सब्जियों में ब्रोकली, फूलगोभी आदि में सल्फोराफेन नामक यौगिक पाया जाता है। जो कि आर्थराइटिस में होने वाली जलन में आराम देता है। मौसमी सब्जियों का हमेशा सेवन करना चाहिए।

ओलिव ऑयल – वैसे तो ओलिव ऑयल मानव स्वास्थ्य के लिए तो अच्छा होता ही है। लेकिन इसे जोड़ों के दर्द में भी बहुत उपयोगी माना गया है। इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

डार्क चॉकलेट – डार्क चॉकलेट एक हेल्दी फ़ूड है। इसमें बहुत से गुण होते हैं उनमे से एक है इसमें एंटी इन्फलामेट्री गुण। यदि आपको इन्फलामेशन की समस्या है और यह समस्या काफी लम्बे समय से है। तो इस समस्या से आपको डाइबिटीज़ और आर्थराइटिस की समस्या हो सकती है। तो आपको अपनी डाइट में डार्क चॉकलेट को तुरंत शामिल करना चाहिए। डार्क चॉकलेट में मौजूद एंटी इन्फलामेट्री गुण शरीर को सूजन के हानिकारक प्रभावों से बचाने में मदद करते हैं।

इन चीजों के अलावा भी बहुत सी ऐसी चीजे हैं जिन्हे आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये चीजे आपके जोड़ो को हेल्दी रखने में आपकी मदद कर सकती हैं। जोड़ों में होने वाले दर्द की समस्या को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में लाल शिमला मिर्च, ओट्स, हल्दी, लहसुन, पालक, सैल्मन मछली और अंगूर को शामिल कर सकते हैं।

बता दें कि यह एक सामान्य जानकारी है किसी भी चीज को डाइट में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *