May 17, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

दुनिया का सबसे दुर्लभ पिंक डाइमंड जिसकी कीमत सबके होश उड़ा देगी, न्यूयोर्क में हुयी नीलामी में बिका

दुनियां का सबसे दुर्लभ डाइमंड हाल ही में न्यूयोर्क में हुयी नीलामी में बिक गया। इस डाइमंड की कीमत आपके होश उडा सकती है। यह 55.2 कैरेट का डाइमंड 34.8 मिलियन डॉलर यानि 287 करोड़ रुपये में बिका है। सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह डाइमंड नीलामी में बेचे जाने वाला अपनी तरह का सबसे मूल्यवान रत्न बन चूका है। फैंसी और पिंक कलर के इस डाइमंड ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। यह दुनिया का सबसे महंगा हीरा है जिसकी विक्री करोड़ों में हुयी है। नीलामी से पहले इस डाइमंड को 35 मिलियन डॉलर में बेचे जाने का अनुमान था। इस डाइमंड का नाम द इंटरनल पिंक रखा गया है।

इस डाइमंड की नीलामी इस महीने की शुरुआत में शुरू हुयी थी। एक साल से भी कम समय के बाद कनाडा की कंपनी फ्यूरा जेम्स ने मोजाम्बिक अफ्रीका में कंपनी की खदानों में से एक में इसकी खोज की थी। इसी नीलामी के साथ सोदबी के मैग्रीफिसेंट ज्वेल्स में एक दूसरा पिंक डाइमंड भी 30 मिलियन डॉलर से ज्यादा में बिका।

इससे पहले 2019 में बैगनी गुलाबी हीरे का रिकॉर्ड बना था। जब सोथबी के हांगकांग में 10.64 कैरेट का हीरा 19.9 मिलियन डॉलर में बिका था। फोब्र्स के मुताबिक उस समय यह रत्न अन्य रत्नों की तुलना में सबसे महंगा और कीमती रत्न था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *