April 11, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

अमित शाह ने की प्रदेश के नेताओं के साथ बैठक – म. प्र. की 29 लोकसभा सीटों पर चर्चा

बीती रात दिल्ली में अमित शाह ने की प्रदेश के नेताओं के साथ बैठक मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते, विदिशा से शिवराज सिंह चौहान, शहडोल से हिमाद्रि सिंह, गुना से सिंधिया या केपी यादव का नाम आगे चल रहा है|

मध्य प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों के लिए पहले दौर की बैठक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदेश के नेताओं के साथ पैनल में आए हुए नाम पर बात की। लगभग जिन सीटों पर तस्वीर क्लियर है उन सीटों पर सिंगल नाम तय कर दिए हैं। और जहां दावेदार एक से अधिक हैं वहां अगली बैठक गुरुवार को होगी। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 7 सांसदों को उतारा था। उनमें से सिर्फ फग्गन सिंह कुलस्ते को ही टिकट दिए जाने की संभावना है। जबकि वह विधानसभा चुनाव हार गए थे सूत्रों की माने तो मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते के अलावा किसी और का सीट निकालना आसान नहीं लग रहा है, इसलिए पार्टी वापस कुलस्ते पर दाव खेलना चाहती है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा से एक बार फिर से सांसद उम्मीदवार घोषित किया जा सकते हैं। गुना लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया या केपी यादव पर पार्टी दावा खेल सकती है। वही शहडोल लोकसभा से हिमाद्री सिंह को लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया जा सकता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *