पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में की जनसभा, इंडिया गठबंधन और कांग्रेस पर बोला हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए विपक्षी गठबंधन और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। इसी के साथ पीएम मोदी ने युवा मतदाता जो पहली बार वोट दे रहे हैं उन्हें भी बधाई दी और उनका आभार व्यक्त किया। पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गाँधी को वायनाड में भी संकट दिखाई दे रहा है। उनकी मंडली 26 अप्रैल को वायनाड में होने वाले चुनाव का इंतज़ार कर रही है। जैसे ही 26 अप्रैल को वायनाड में मतदान संपन्न हो जायेगा वैसे ही ये शहजादे के लिए एक और सीट सुरक्षित कर देंगे। पीएम मोदी ने आगे कहा कि इस बार के चुनाव में पहली ऐसा होगा कि कांग्रेस का यह परिवार खुद कांग्रेस को वोट नहीं दे पायेगा, क्योकि जहाँ ये लोग रहते हैं वहां पर कांग्रेस का उम्मीदवार ही नहीं है। जिस परिवार के भरोसे कांग्रेस चलती है। वो परिवार खुद कांग्रेस को वोट नहीं दे पायेगा।
इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने नांदेड़ में जनसभा को सम्बोधित करते हुए विपक्षी इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कल देश में मतदान का पहला चरण पूरा हुआ। मतदान पूरा होने के बाद अलग अलग लोगों ने बूथ लेबल तक का जो विश्लेषण किया और जो जानकारियां मिल रही हैं। उससे ये विश्वास पक्का हो गया कि पहले चरण में एनडीए के पक्ष में एकतरफा मतदान हुआ है। जनता देश रही है कि कैसे इंडिया गठबंधन के लोग अपने स्वार्थ में, अपने भ्रष्टाचार को बचाने के लिए एक साथ आये हैं। इसलिए पहले चरण में ही मतदाताओं ने इंडिया गठबंधन को नकार दिया है।
विपक्षी नेताओं पर कसा तंज़
पीएम मोदी ने विपक्षी नेताओं पर तंज़ कसते हुए कहा कि मैं सभी राजनितिक दलों के कार्यकर्ताओं से कहूंगा कि कि वे लोकतंत्र के लिए कड़ी मेहनत करें। हमें अपने देश में चल रहे लोकतंत्र के इस उत्सव के दौरान लोगों द्वारा अधिकतम मतदान सुनिश्चित करना चाहिए। ये लोग दावे जो भी करें, लेकिन सच्चाई यह है कि चुनाव की घोषणा होने से पहले ही कांग्रेस के नेता हार मान चुके हैं। इसीलिए कुछ नेता जो लगातार लोकसभा जीतकर आते थे। वो इसबार राज्यसभा के रास्ते सदन जा रहे हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि इंडिया गठबंधन को इस चुनाव को लड़ने के लिए उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे हैं। बहुत सी सीटों पर तो इनके नेता प्रचार करने तक नहीं जा रहे हैं।
आने वाला समय भारत का होगा
उन्होंने आगे कहा कि जब देश में अच्छा मतदान प्रतिशत होता है तो इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। वोटिंग प्रतिशत जितना अधिक होगा, दुनिया की नजरों में देश का कद उतना ही ऊंचा होगा। अगले 25 साल भारत के हैं और अधिक मतदान भारत की लोकतांत्रिक ताकत को दर्शाता है।
