November 14, 2025

News Critic

Latest News In Hindi

पंजाब के सीएम भगवत मान ने अरविंद केजरीवाल को लेकर दावा किया, कहा जल्द जेल से बाहर आएंगे केजरीवाल

पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता भगवत सिंह मान ने एबीपी न्यूज़ से की गयी खास बातचीत में अरविंद केजरीवाल को लेकर दावा किया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जल्द ही जेल से बाहर आएंगे। देश में हो रहे लोकसभा चुनाव को लेकर सीएम ने कहा कि हम लोकसभा चुनाव में अपने काम पर वोट मांग रहे हैं। हम अपने काम गिना रहे हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि हम नफ़रत और मंगलसूत्र की बात नहीं कर रहे हैं। पीएम मोदी को 10 साल बाद भी मंगलसूत्र पर वोट मांगने पड़ रहे हैं तो ये शर्म की बात है। भगवंत मान ने आगे कहा, “ये चुनाव संविधान और देश बचाने का चुनाव है। अगर संविधान ही नहीं बचेगा तो हम पार्टी लेकर क्या करेंगे, सीएम बनकर क्या करेंगे।”

पंजाब में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं

जब भगवंत मान से पंजाब में कांग्रेस से गठबंधन के बिना चुनाव लड़ने पर सवाल किया गया तो भगवंत मान ने कहा कि इंडिया गठबंधन कई पार्टियों का गठबंधन है। जो जहाँ पर बीजेपी को हरा सकता है। उसे हराने की योजना बनी है। जैसे बंगाल में ममता बेनर्जी अकेले चुनाव लड़ रही हैं। उसी तरह पंजाब में आम आदमी पार्टी बीजेपी को हरा सकती है। तो यहाँ पर हम चुनाव लड़ रहे हैं। भगवंत मान ने अरविंदर सिंह लवली के कांग्रेस छोड़ने पर कहा कि यह कांग्रेस की अपनी राजनीती है और लवली पहले भी बीजेपी में रह चुके हैं।

केजरीवाल के इस्तीफे की मांग पर बोले मान

अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग के सवाल पर भगवंत मान ने कहा कि आप किसी पर भी झूठा केस डाल देंगे और कहेंगे कि इस्तीफा दो। ये किस कानून में लिखा है। क्यों दें इस्तीफा? हमने दिल्ली में सर्वे करा कर जनता से पूछ लिया है कि इस्तीफा देना चाहिए या नहीं। जनता ने नहीं कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *