इंडिया गठबंधन की रांची में होने वाली रैली में नहीं शामिल हो पाएंगे राहुल गाँधी
इस समय लोकसभा चुनाव का प्रचार बहुत जोर से चल रहा है। 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होने वाला है। इसी बीच खबर आ रही है कि कांग्रेस नेता राहुल गाँधी अचानक बीमार पड़ गए है। जिसके चलते वे रविवार को रांची में होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल नहीं हो पाएंगे। इतना ही नहीं है राहुल गाँधी की मध्यप्रदेश के सतना में जो रैली होने वाली थी। वे उसमे भी शामिल नहीं हो पाएंगे। इसकी जानकारी कांग्रेस नेता जयराम ने ट्वीट कर दी।
जयराम ने ट्वीट कर दी जानकारी
कांग्रेस नेता जयराम ने राहुल गाँधी के बीमार होने की जानकारी अपने सोशल मीडिया एक्स के जरिये दी। उन्होंने लिखा, “राहुल गांधी आज सतना और रांची में चुनाव प्रचार के लिए पूरी तरह से तैयार थे, जहां इंडिया गठबंधन की रैली हो रही है। लेकिन वे अचानक बीमार हो गए हैं और फिलहाल नई दिल्ली से बाहर नहीं जा सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सतना में रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे रांची में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होंगे।”
रांची में आज इंडिया गठबंधन की महारैली
रांची में इंडिया गठबंधन का लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले शक्ति प्रदर्शन है। इंडिया गठबंधन ने रांची के प्रभात तारा ग्राउंड में होने वाली इंडिया गठबंधन की महारैली को उलगुलाल न्याय रैली का नाम दिया गया है। इस महारैली में लगभग 14 पार्टियों के नेता शामिल होने वाले हैं।
इसी महारैली में राहुल गाँधी को शामिल होने के लिए रांची पहुँचना था। लेकिन अचानक उनके बीमार होने की खबर सामने आ गयी है। जिस कारण वे अब इस महारैली में शामिल नहीं हो पाएंगे। इस महारैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, आप नेता संजय सिंह समेत तमाम विपक्षी नेता शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं।
