जेल में केजरीवाल की डाइट को लेकर संजय सिंह ने बीजेपी पर साधा निशाना
शराब घोटाले में जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल की डाइट को लेकर आप के नेता हंगामा मचा रहे हैं। ईडी ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में जेल डीजी की ओर से दी गयी केजरीवाल की डाइट की जानकारी को लेकर दावा किया है कि केजरीवाल जेल में हद से ज्यादा मीठी चीजें खा रहे हैं। इसे लेकर आप के नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि यह अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ गहरी साजिश है।
बीजेपी पर लगाया साजिश रचने का आरोप
संजय सिंह ने बीजेपी पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा है कि केजरीवाल के साथ जेल में किसी भी तरह का हादसा हो सकता है। उनके साथ जेल में आतंकियों जैसा व्यवहार हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि अरविन्द केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान की अरविन्द केजरीवाल के साथ मुलाकात आतंकियों की तरह कराई गयी। उन्होंने ईडी, उपराज्यपाल दफ्तर और तिहाड़ जेल के अधिकारीयों पर आरोप लगाया कि वह केजरीवाल के खिलाफ गहरी साजिश के तहत भ्रामक और झूठी खबरें फैला रहे हैं।
संजय सिंह ने आगे कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के जीवन के साथ खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है? ईडी के अधिकारी कह रहे हैं कि केजरीवाल स्वयं अपना शुगर लेबल बड़ा रहे हैं। इस पर संजय सिंह ने पूछा कि केजरीवाल को इन्सुलिन क्यों नहीं दी जा रही है। बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह लोग कल से ड्रामेबाजी कर रहे हैं और अरविन्द केजरीवाल की बीमारी का मजाक उड़ा रहे हैं।
संजय सिंह ने कहा बीजेपी के राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा बहुत वरिष्ठ नेता हैं और हमारे साथ राज्यसभा में हैं। देश के गृहमंत्री अमित शाह को भी शुगर है। खुद मुझे पिछले छः साल से शुगर है। इस तरह किसी की बीमारी का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए, देश माफ़ नहीं करेगा। संजय सिंह ने कहा बीजेपी की राजनीती बहुत ही न्यूनतम स्तर पर पहुंच गयी है। क्या संघ की शाखा में यही सिखाया जाता है। इतनी नफ़रत मन में भर कर काम करने वाले देश का कल्याण कैसे करेंगे।
राष्ट्रपति और चुनाव आयोग से शिकायत की बात कही
संजय सिंह ने इसे लेकर राष्ट्रपति और चुनाव आयोग से शिकायत की बात कही है। उन्होंने आगे कहा कि जेल नियमों के मुताबिक जेल में बंद कैदी के खानपान और स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी सार्बजनिक नहीं की जा सकती है। ईडी से सवाल पूछते हुए उन्होंने कहा कि ईडी ने किस अधिकार से अरविन्द केजरीवाल का झूठा डाइट चार्ट प्रचारित करवाया है।
