Headlines

राजस्थान में गहलोत सरकार का नया एलान महिलाओं को मुफ्त में देंगे मोबाइल, तीन चरणों में बाटें जाएंगे मोबाइल

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिलाओं को मुफ्त में मोबाइल देने का एलान किया है। महिलाओं को मुफ्त में मोबाइल देने के लिए कांग्रेस नया प्लान तैयार कर रही है। अभी तक सरकार की योजना थी कि महिलाओं को मुफ्त में मोबाइल बाटने के लिए टेंडर निकाला जायेगा। लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि अगर ऐसा नहीं होता है तो ऐसी सुबिधा की जाएगी कि महिलाएं खुद ही मोबाइल खरीद सकें। सीकर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पहले एक अमाउंट तय किया जायेगा और फिर महिलाओं के अकाउंट में पैसों को ट्रांसफर कर दिया जायेगा। जिससे महिलाएं अपने आप ही मोबाइल खरीद सकें।

तीन चरणों में बांटे जायेंगे मोबाइल

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सीकर के खंडेला स्थित दुल्हेपुरा गांव में मॅहगाई राहत शिविर और प्रशासन गांवों के साथ अभियान का जायजा लेने पहुंचे थे। वहां उन्होंने एलान किया कि राज्य की कांग्रेस सरकार तीन चरणों में 1.33 करोड़ महिलाओं को मुफ्त मोबाइल बांटेगी। पहला चरण रक्षाबंधन पर होगा। जिसमे 40 लाख महिलाओं को मोबाइल दिया जायेगा।

गहलोत ने साधा बीजेपी पर निशाना

इस दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये बात हम पहले से जानते हैं कि जहाँ जहाँ चुनाव होते हैं वहां पर पहले प्रवर्तन निदेशालय की टीम भेजी जाती है। उनको एक लिस्ट दी जाती है। मुख्यमंत्री गहलोत ने आगे कहा कि चाहे सीबीआई की टीम हो, इनकम टेक्स की टीम हो या ईडी की टीम हो। यदि वह बिना दवाब के और निष्पक्ष काम करेंगी तो कांग्रेस उनका स्वागत करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *