Headlines

बिहार – अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री और जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन का नितीश कैबिनेट से इस्तीफा

बिहार सरकार के महगठबंधन में बड़ी रार देखने को मिली। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा पार्टी के चीफ जीतन राम मांझी के बेटे और बिहार सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री संतोष सुमन ने इस्तीफा दे दिया है।

इस्तीफा देने के बाद संतोष सुमन ने कहा कि जदयू चाहती है कि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा पार्टी का विलय जदयू में हो जाये। लेकिन हमें यह मंजूर नहीं है। हम अकेले ही संघर्ष करेंगे। नितीश कुमार बार बार विलय करने पर जोर दे रहे थे, लेकिन हमने इंकार कर दिया।

बीजेपी के समर्थन पर बोले संतोष सुमन

संतोष सुमन ने बीजेपी के साथ जाने पर कहा कि हम बीजेपी के साथ जायेंगे या नहीं यह एक अलग बात है। फ़िलहाल हमें अपना अस्तित्व बचाना है। उन्होंने आगे कहा नितीश कुमार हमारा अस्तित्व ही ख़त्म करना च रहे थे। हम नितीश कुमार के लिए अपनी पार्टी को तोड़ नहीं सकते। अभी हम महागठबंधन के साथ हैं लेकिन हमें सीटें नहीं दी जाती हैं तो फिर हम अपना रास्ता देखेंगे।

संतोष सुमन ने ऐसे वक्त पर इस्तीफा दिया है जिस समय पर नितीश कुमार बीजेपी के खिलाफ पुरे देश के विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश में लगे हुए हैं। नितीश कुमार ने बीजेपी के खिलाफ महागठबंधन की बैठक 23 जून को बुलाई है। इस बैठक में सभी राष्ट्रिय और क्षेत्रीय पार्टियों के बड़े बड़े नेता शामिल होंगे। ऐसे समय पर संतोष सुमन का इस्तीफा नितीश कुमार के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *