Headlines

बिपरजॉय तूफान अभी ख़त्म नहीं हुआ है गुजरात में कहर बरपाने के बाद अब यह रेगिस्तान में दिखा रहा है कहर

बिपरजॉय चक्रवाती तूफान गुजरात में कहर बरपाने के बाद आज 17 जून की सुबह राजस्थान पहुंच चूका है। 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से जोधपुर की ओर बढ़ रहा है। इस तूफान की वजह से सभी रक्षा और बचाब एजेंसियां अलर्ट पर हैं। भारतीय मौसम विज्ञानं विभाग ये दावा कर रहा है कि जल्द ही ये तूफान ख़त्म हो जायेगा। हलाकि इस तूफान की वजह से मानसून पर क्या प्रभाव पड़ेगा इसकी कोई भी जानकारी नहीं मिल रही है।

आपको बता दें कि बिपरजॉय सबसे पहले 4 जून को अरब सागर में भारतीय समयानुसार रात साढ़े ग्यारह बजे केरल के कोझिकोड से 982 किमी दूर और कच्छ से लगभग 1500 किमी दूर शुरू हुआ था। इसने शुक्रवार 15 जून को शाम साढ़े पांच बजे कच्छ जिले में लैंड हिट किया था।

अभी कहाँ है बिपरजॉय

सैटेलाइट एनालेसिस के आधार पर बिपरजॉय तूफान तेजी से जोधपुर की ओर बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञानं विभाग अनुसार बिपरजॉय इस समय निम्न दाव वाले क्षेत्र में है, और अगले 36 घंटों में इसके धीमे पड़ कर ख़त्म होने की संभावना है। लेकिन इसके साथ ही इलाके में तेज हवाएं चल रही हैं। ऐसा माना जा रहा है अभी इस तूफान की जितनी रफ़्तार है उसकी वजह से आने वाले 12 घंटों में राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और पश्चमी उत्तर प्रदेश में माध्यम या भारी बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *