Headlines

बिहार के समस्तीपुर में दो कैदियों पर कोर्ट परिसर में फायरिंग, फायरिंग करने वाले बदमाश मौके से फरार

बिहार के समस्तीपुर के कोर्ट परिसर में शनिवार दोपहर 2.30 बजे दो अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस फायरिंग में पेशी के लिए लाये जा रहे दो कैदियों के गोली लगी है। इस घटना में शराब मामले में जेल में बंद कैदी प्रभात चौधरी निवासी गांव निभा चकहेदर और प्रभात तिवारी निवासी गांव दूधपुरा को गोली लगी। दोनों कैदियों को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही एसपी विनय तिवारी मौके पर पहुंचे और जाँच में जुट गए।

बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाले बदमाशों की संख्या तीन थी। उनके हाथ में पिस्टल थी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश कोर्ट परिसर के मुख्य गेट से पैदल ही फरार हो गए। घटना स्थल पर उपस्थित लोग और पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे।

दोनों कैदी कोर्ट में पेशी के लिए लाये गए थे। इसी दौरान बदमाशों ने कोर्ट हाजत के पास फायरिंग शुरू कर दी। घायल कैदी प्रभात चौधरी को दो गोलियां लगी। आनन फानन में दोनों घायल कैदियों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान प्रभात चौधरी ने पुलिस प्रशासन पर भी आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन हमारी हत्या करना चाहता है। समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी ने कहा कि एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर दी गयी है। अपराधियों की पहचान हो गयी है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *